Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mansi Negi




भारत एक्सप्रेस


यूपी के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज के पास अवैध मजारों पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। वक्फ बोर्ड रिकॉर्ड में जहां सिर्फ दो मजारें दर्ज थीं, वहीं मौके पर करीब दस मजारें बना दी गई थीं. जांच के बाद इन्हें अवैध निर्माण मानते हुए साल 2002 में तोड़ने का आदेश दिया गया था. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद 2024 में प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया. प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

भारतीय जनता पार्टी में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है. लंबे इंतजार और कयासों के बाद बिहार से आने वाले युवा तुर्क और 5 बार के विधायक नितिन नबीन को आधिकारिक तौर पर बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है. दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया. इसके साथ ही नितिन नबीन बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं.

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर की शादी 17 जनवरी को धूमधाम से लाहौर में सम्पन्न हुई है। जुनैद ने अपने नाना नवाज शरीफ के पुराने साथी रोहैल असगर की पोती शानजेह अली से शादी की है। शादी समारोह शनिवार को शरीफ परिवार के लाहौर के जटी उमरा स्थित घर पर हुआ, जिसमें पाकिस्तान की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में सर्वसम्मति से नितिन नबीन को अध्यक्ष चुना गया। अभी हाल ही में कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए थे नितिन नबीन। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दी शुभकामनाएं।

सबरीमाला मंदिर एक बार फिर गंभीर विवाद में है, जहां 1998 में दान किए गए सोने में बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है. मरम्मत के नाम पर मंदिर से बाहर ले जाए गए सोने की प्लेटिंग में करीब 4.5 किलो सोना कम पाया गया, जिसे पहले तकनीकी कारण बताया गया. केरल हाई कोर्ट की निगरानी में SIT जांच के बाद मामला और गहराया. अब तक 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें सत्ताधारी CPI(M) के नेता भी शामिल हैं. मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से ED केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में छापेमारी कर रही है.

कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजनीतिक परामर्श फर्म I-PAC (Indian Political Action Committee) के कार्यालय और इसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी की। इस छापेमारी के बचाव में सीएम ममता बनर्जी भी सड़क पर उतर आईं। वहीं, अब I-PAC मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- बुर्के वाली लड़की बनेगी भारत की PM, पाकिस्तान की उधेड़ी बखिया AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मेरा सपना है कि भविष्य में एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बने. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सपना केवल एक व्यक्ति का नहीं है बल्कि उस संविधान की भावना को भी दिखाता है. हमारा संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और बराबर अवसर देता है.

Ram Mandir : अयोध्या में ram mandir परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में चूक सामने आई है. एक युवक को दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में (namaz in ram mandir) नमाज पढ़ते हुए हिरासत में लिया गया. सूत्रों के अनुसार नमाज पढ़ने से रोके जाने पर युवक ने (muslim man in ram mandir) नारेबाजी की. खुफिया एजेंसियां व पुलिस मामले की जांच कर रही हैं, जबकि प्रशासन और ट्रस्ट ने चुप्पी साध रखी है.

दुनिया सांस रोके खड़ी है…ऐसा महसूस हो रहा है जैसे तीसरे विश्व युद्ध की उलटी गिनती शुरू हो चुकी हो...समुद्रों में परमाणु पनडुब्बियां तैनात हैं, आसमान में जंगी विमान मंडरा रहे हैं और महाशक्तियां खुलेआम एक-दूसरे को तबाही की धमकी दे रही हैं....2026 की यह तस्वीर किसी हॉलीवुड फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि धीरे-धीरे हकीकत बनती जा रही है.

मां ज्वाला देवी का मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है जो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में है । शास्त्रों के अनुसार ज्वाला देवी में माता सती की जीभ गिरी थी। मान्यता है कि सभी शक्तिपीठों में देवी भगवान् शिव के साथ हमेशा निवास करती हैं। शक्तिपीठ में माता की आराधना करने से माता जल्दी प्रसन्न होती है।