Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mansi Negi




भारत एक्सप्रेस


पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) राजनीतिक विवाद का बड़ा कारण बन गया है। जहां कई राज्यों में SIR प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा बढ़ाई गई है, वहीं बंगाल में किसी प्रकार की तारीखों में ढील न देने से चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं।

भारत से बड़ी संख्या में महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान अमेरिका की यात्रा करती हैं, ताकि उनके बच्चे को जन्म लेते ही अमेरिकी नागरिकता मिल सके। इसी बढ़ती प्रवृत्ति पर अब अमेरिका ने सख्त रवैया अपनाते हुए भारत स्थित अपने दूतावास के जरिए नई चेतावनी जारी की है।

सोना-चांदी के दामों में तेज बढ़ोतरी जारी! शादी-त्योहार के सीजन में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें लोगों की जेब पर भारी पड़ सकती हैं। जानिए क्या हैं इस अचानक बढ़ोतरी के पीछे के कारण और एक्सपर्ट क्या सलाह दे रहे हैं।

देशभर में चल रहे SIR अभियान के बीच लखनऊ पुलिस ने संभावित घुसपैठियों की तलाश को तेज कर दिया है। शहर के कई इलाकों, खासकर सुनसान और बाहरी बस्तियों में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों के पहचान से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी है। लखनऊ पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एहतियातन की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

उत्तर प्रदेश में सर्दी अब पूरी तरह दस्तक दे चुकी है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। खासकर तराई क्षेत्रों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे लोगों को अपने दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है तथा ठंड का असर और बढ़ेगा। कोहरे की तीव्रता भी बढ़ने की संभावना जताई गई है। लखनऊ से भारत एक्सप्रेस संवाददाता रवि कुमार ने स्थानीय हालात और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ग्राउंड रिपोर्ट भेजी है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्मारक, पार्क और विशाल मूर्तियां अब सिर्फ पत्थर नहीं, बल्कि सत्ता की पहचान बन गए हैं। बसपा ने दलित प्रतीकों और भव्य मूर्तियों से अपनी विरासत गढ़ी, एसपी ने समाजवादी नेताओं के नाम पर पार्क बनाकर विकास और समाजवाद का संदेश दिया, और अब बीजेपी राष्ट्रवादी प्रेरणा स्थलों के जरिए अपनी विचारधारा को मजबूत करने में लगी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि 2027 चुनावों से पहले यह प्रतीकात्मक राजनीति और तेज होगी। सवाल यह है कि क्या ये स्मारक जनता के जीवन में विकास लाएंगे या सिर्फ राजनीतिक संदेश बनकर रह जाएंगे?

पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने राज्य की महिलाओं से कहा कि अगर वोटर लिस्ट की समीक्षा के दौरान उनके नाम हटाए जाएं तो वे लोग अपनी- अपनी रसोई में रखे सामानों के साथ तैयार रहें. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग एसआईआर के दौरान डीएम के काम की निगरानी के लिए दिल्ली से बीजेपी समर्थक कई अधिकारियों को भेज रहे हैं

Pakistan की राजनीति और कूटनीति में बड़ा उलटफेर! एक बार फिर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान को "सहारा" देने की बात कही है, और इस बार सीधा फोकस है Army Chief General Asim Munir पर। क्या पाकिस्तान की आर्थिक मुश्किलें और राजनीतिक अस्थिरता Trump के इस बयान के बाद कम होंगी? या फिर यह सिर्फ एक और कूटनीतिक ‘भीख’ का दौर है?

तुर्की के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. इसको लेकर दावा किया जा रहा था कि तुर्की अब इन रूसी मिसाइल सिस्टम को किसी तीसरे देश, खासकर भारत, को देने पर विचार कर रहा है. ऐसा इसलिए ताकि अमेरिका के साथ उसका तनाव कम हो जाए और वो दोबारा F-35 प्रोग्राम में लौट सके.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम अपने सरकारी आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर NDA के सभी सांसदों के लिए एक खास डिनर का आयोजन किया। यह भोजन केवल एक औपचारिक मिलन नहीं था—बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत, 202 सीटों के भव्य जनादेश, का जश्न भी था।