Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mansi Negi




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली-NCR इन दिनों खतरनाक स्तर के प्रदूषण से जूझ रहा है। राजधानी के अधिकतर इलाकों में हवा की गुणवत्ता लगातार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। चारों तरफ फैले धुएं और धुंध के कारण लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है। प्रदूषण का स्तर लगातार 200 से 3छियासठ .... के बीच बना हुआ है, जिससे दिल्ली और आसपास के शहरों में रहने वाले लोग गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले एकदम नजदीक पहुंच चुका है। गौरव खन्ना-तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और अमाल मलिक ने इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। अब इन पांच कंटेस्टेंट्स में किसे विनर बनना चाहिए, जानें जनता की राय.

पटना के आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव से जुड़ा यह मामला चर्चा में है। हाल ही में विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब उनके सामने एक नई विवादित स्थिति आ गई है

पाकिस्तान की रहने वाली **निकिता नागदेव** नाम की महिला का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाती दिखाई दे रही हैं।...

पाकिस्तान से भारत आकर सुर्खियों में आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है उसकी नई घोषणा। सीमा ने अपने यूट्यूब चैनल ‘सीमा-सचिन’ पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वह सात महीने की गर्भवतीहै और डॉक्टरों के अनुसार वह फरवरी में अपने बच्चे को जन्म देगी। वीडियो में सीमा ने कहा कि “भगवान ने हमें दोबारा खुशी दी है और हमने इसे पूरे मन से स्वीकार किया है।”

नवादा में शादी के मंडप का एक वीडियो SOCIAL MEDIA पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा रस्मों के बीच मोबाइल पर फ्री फायर खेलता नजर आता है दूल्हे की इस हरकत पर लोग मजाक बना रहे हैं हालांकि वीडियो की सत्यता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। एक तरफ पंडित मंत्रोच्चार और रिश्तेदार शादी की रस्में निभा रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ दूल्हा मोबाइल में खोकर गेम में हेडशॉट मारने में व्यस्त दिखाई देता है...

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों गंभीर विवादों में घिरी हुई है। पिछले कुछ दिनों से देशभर के कई एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की हजारों फ्लाइट्स के कैंसिल और घंटों की देरी से यात्रियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर एयरलाइन के खिलाफ शिकायतों की बाढ़ आ गई है

देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रायपुर एयरपोर्ट पर कई यात्री पिछले तीन दिनों से बच्चों और सामान के साथ फंसे हुए हैं। हालात ये हैं कि अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए यात्रियों को सामान्य किराए से कई गुना अधिक कीमत देकर टिकट लेनी पड़ रही है। इसके बावजूद इंडिगो की ओर से रद्द फ्लाइटों का रिफंड अब तक जारी नहीं किया गया है, जिससे लोगों में भारी नाराज़गी है। इन सारी स्थितियों की पड़ताल हमारे संवाददाता मनोज सिंह ने छत्तीसगढ़ से की है।

इतिहास के पन्नों में दर्ज 6 दिसंबर 1992 ( बानवे) की घटना को याद करते हुए, आज उज्जैन में 'शौर्य दिवस' धूमधाम से मनाया गया। यह दिन, जब लाखों कार सेवकों ने अयोध्या पहुँचकर बाबरी ढाँचे को ध्वस्त कर दिया था, आज 32 वर्ष पूरे कर चुका है। इसी उपलक्ष्य में, इस वर्ष भी योगेश्वर टेकरी, क्षीरसागर में भव्य आयोजन किया गया, जहाँ 'जय जय श्री राम' के जयकारे गूंज उठे। इस अवसर पर अयोध्या आंदोलन के पाँच प्रमुख कार सेवकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अशोक मंडलोई, सुरेंद्र मेहता सुमन, नंदकिशोर काला, राधेश्याम त्रिपाठी और नरेंद्र सांखला शामिल थे। यह सम्मान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की टेकरी शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें सुरेश चौहान, अनिल पांचाल, अशोक सुमन, हरिनारायण और राहुल वर्मा आदि ने स्वागत किया...

सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है, जहाँ आम लोग भी कुछ ही घंटों में सुर्खियों का हिस्सा बन जाते हैं। कई चेहरे, जो कभी गुमनाम थे, इंटरनेट के ज़रिए घर-घर में पहचाने जाने लगे। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे ही स्टार्स की, जिनकी ज़िंदगी सोशल मीडिया ने रातों-रात बदल कर रख दी।