Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mansi Negi




भारत एक्सप्रेस


जिला अधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर वैशाली में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हो गया है। अब जिले के हर चौक-चौराहे, मुख्य बाज़ारों और महनार, जंदाहा और महुआ क्षेत्रों में प्रशासन का बुलडोज़र एक्शन लगातार जारी है..

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो महासंकट से जूझ रही है. क्रू की कमी और नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों के चलते इस एयरलाईन का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सूत्रों का कहना है कि केवल 4 दिसंबर को ही बड़े एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की 250 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई थी और 5 दिसंबर की सुबह भी कई उड़ानें प्रभावित रहीं. हजारों उड़ानें कैंसिल कर दी गईं. इस मामले में सरकार ने उच्च-स्तरीय जांच कराने का फैसला लिया है.

शादी का सीजन शुरू हो चुका है और सोना-चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है। आज हम आपको बताएंगे मार्केट में सोने और चांदी के रुझान और मार्केट एक्सपर्ट्स की राय कि निवेश या खरीदारी का सही समय कब है। देखें और जानें गोल्ड-सिल्वर मार्केट की सबसे ताजा अपडेट।

अयोध्या में 6 दिसंबर को बाबरी ढांचा गिराए जाने की 33वीं बरसी पर सुरक्षा काफी सख्त की गई है। खुफिया इनपुट के अनुसार आतंकी गतिविधियों की आशंका के चलते पूरे शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रवेश मार्गों पर वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है, जबकि राम पथ, टेढ़ी बाजार और निषाद राज चौराहे पर भी कड़ी निगरानी जारी है। पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटर किया जा रहा है और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील दिन होने के कारण यूपी सरकार ने अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।

अयोध्या बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इक़बाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के प्रयास का विरोध किया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है, मुसलमानों को 5 एकड़ भूमि मिल चुकी है और राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण भी पूरा हो रहा है। अब मंदिर–मस्जिद की राजनीति की कोई जरूरत नहीं है। अंसारी ने कहा कि देश को सौहार्द, विकास और भाईचारे की जरूरत है, न कि धार्मिक विवादों की। उन्होंने 6 दिसंबर बाबरी ढांचा बरसी मनाने पर भी आपत्ति जताई और अयोध्या की गंगा-जमुनी तहज़ीब को आगे बढ़ाने की अपील की।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच अमेरिका ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी जारी की है. इस स्ट्रेटेजी में भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर डाला गया है. साथ ही साउथ चाइना सी में चीन के खिलाफ अकेले मोर्चा संभालने के बजाए भारत और जापान जैसे देशों के साथ सहयोग करने के लिए भी कहा है.

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार और चुनाव प्रचार के दौरान राम मंदिर वाली विवादित टिप्पणी को लेकर खेसारी पर काफी आलोचना हुई। हाल ही में शेयर किए गए इंस्टाग्राम वीडियो में खेसारी ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही और छपरा के लोगों का आभार जताया। वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका बयान मंदिर विरोधी नहीं था। खेसारी ने पवन सिंह पर भी परोक्ष रूप से तंज कसा और कहा कि कुछ लोग चरित्रहीन होते हैं लेकिन पार्टी खराब नहीं होती। वीडियो तेजी से वायरल है।

पाकिस्तान में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पहले से अब और ताकतवर हो गए हैं. क्यों कि वर्तमान सरकार ने मुनीर को एक साथ चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ दोनों बना दिया है. इन दोनों पदों का कार्यकाल सीधे 5 साल का होगा. इस पद को लेकर राष्ट्रपति ने मंजूरी दी, लेकिन इसकी समरी पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भेजी थी.

इंडिगो संकट के चलते 6 दिसंबर 2025 को घरेलू विमान किराए में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। देश के व्यस्ततम रूट्स पर टिकट के दाम कई गुना तक बढ़ गए हैं। दिल्ली–मुंबई जैसे लोकप्रिय मार्ग पर किराया 48 हजार रुपये तक पहुँच चुका है, जबकि अंडमान के लिए टिकट की कीमत 92 हजार रुपये तक दर्ज की गई है।

हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवाद की आग में लगातार झुलस रहा है. अगर हम बात करे इस साल 2025 में पाकिस्तान में हुई हिंसा और आतंकी वारदातों की तो इसमें 25% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. इस्लामाबाद स्थित थिंक-टैंक CRSS की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार इस साल में हुई हिंसा का सबसे बड़ा बोझ खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान पर पड़ा जहां कुल मौतों का आकड़ा 96% तक दर्ज हुआ.