Mansi Negi
भारत एक्सप्रेस
West Bengal में अचानक भड़की हिंसा, पुलिस पर हमले से मचा हड़कंप
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली इलाके से हिंसा की बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर 24 परगना के बामनघेरी में राजनीतिक तनाव ने हिंसक रूप ले लिया, जहां गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम पर अचानक हमला कर दिया गया। उपद्रवियों की ओर से की गई गोलीबारी में कई पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है और हालात को काबू में करने की कोशिश जारी है।
Bengal में BJP की जीत के बाद बुलडोजर पर निकली हनुमान जी की शोभायात्रा
पश्चिम बंगाल के Howrah से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। बीजेपी की जीत के बाद यहां हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। खास बात यह रही कि शोभायात्रा में बुलडोजर को भी शामिल किया गया, जिस पर हनुमान जी की झांकी सजाई गई थी... यह शोभायात्रा इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते नजर आए। समर्थकों ने इसे जीत के जश्न के रूप में पेश किया, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देख रहे हैं। मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल, इस शोभायात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Ravi Kishan को मिली PhD की मानद उपाधि तो CM Yogi ने ली चुटकी, ‘गले में टांगकर…
गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन को भोपाल की LNCT यूनिवर्सिटी में मानद पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। लेकिन इस सम्मान के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मजेदार बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मानद डिग्री से नौकरी नहीं मिलती, इसे गले में टांग सकते हैं। इतना ही नहीं, डॉक्टर लिखने पर भी उन्होंने मजाक किया। सोशल मीडिया पर यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं |
Bengal Elections : BJP Chief Samik Bhattacharya का बड़ा बयान, ‘ऐसे चुनाव पहले कभी नहीं देखे’
पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने चुनावी माहौल के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में इस तरह के चुनाव पहले कभी नहीं देखे गए और अब राज्य को पुरानी चुनावी संस्कृति से बाहर निकलना होगा। उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बदलाव संभव हुआ, तो बंगाल में भी हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरा देश ‘मोदीमय’ हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति को विकास की दिशा दी है। इस बयान के बाद बंगाल की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
TMC दफ्तर के बाहर छाया सन्नाटा! नतीजों के बीच बदला माहौल
चुनावी रुझानों और नतीजों के बीच TMC दफ्तर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां पहले जश्न की उम्मीद थी, वहां अब खामोशी का माहौल देखने को मिल रहा है। क्या ये रुझानों का असर है या रणनीति का हिस्सा? जानिए ग्राउंड रिपोर्ट और पूरी अपडेट इस वीडियो में।
Bengal में किसकी बन रही है सरकार, Modi को Hi-Hi, दीदी को Bye-Bye ?
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर सस्पेंस चरम पर है। एक तरफ बीजेपी “Modi को Hi-Hi, दीदी को Bye-Bye” जैसे नारों के साथ जीत का दावा कर रही है, तो वहीं TMC भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। मतगणना के साथ रुझान लगातार बदल रहे हैं और मुकाबला बेहद कड़ा होता जा रहा है। पूरे देश की नजरें बंगाल पर टिकी हैं, जहां आज तय होगा कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी। क्या बीजेपी इतिहास रचेगी या ममता बनर्जी एक बार फिर वापसी करेंगी?
Assam West Bengal Elections : के रुझानों पर BJP नेता हरीश खुराना का बड़ा बयान
असम और पश्चिम बंगाल के रुझानों के बीच BJP नेता हरीश खुराना का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने चुनावी माहौल और पार्टी के प्रदर्शन को लेकर क्या कहा? क्या ये बयान नतीजों का इशारा है या सिर्फ सियासी रणनीति? जानिए पूरी खबर इस वीडियो में।
Vijay की TVK ने DMK का खेल बिगाड़ा! जानें सिल्वर स्क्रीन से सियासी चौसर का सफर कैसा?
तमिल सिनेमा के फलक पर 'थलापति' बनकर चमकने वाले जोसेफ विजय का सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है... आज 4 मई 2026 का दिन न केवल उनके जीवन का, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति का भी सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होने वाला है... आइए, विस्तार से जानते हैं कि कैसे एक फ्लॉप डेब्यू देने वाला अभिनेता आज मुख्यमंत्री की कुर्सी के इतने करीब पहुंच गया है... विजय का फिल्मी सफर साल 1992 में फिल्म 'नालय्या थीरपू' से शुरू हुआ था... आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी यह डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी और आलोचकों ने उनके लुक्स तक पर सवाल उठाए थे...
BJP दफ्तर के बाहर जीत का जश्न कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
चुनावी नतीजों के बीच BJP दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा नजर आ रहा है। क्या ये जीत का संकेत है? जानिए ग्राउंड से पूरी अपडेट इस वीडियो में।
West Bengal : स्ट्रॉन्ग रूम से छेड़छाड़ के आरोप, BJP का TMC पर तीखा हमला
पश्चिम बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, जहां बिधाननगर SDO कार्यालय में कथित तौर पर बिना अनुमति स्ट्रॉन्ग रूम खोले जाने के आरोप लगे हैं। इस मुद्दे पर BJP ने TMC पर तीखा हमला करते हुए चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। वहीं BJP नेता स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहरा देते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर TMC ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। अब इस पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए प्रशासन की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।







