Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mansi Negi




भारत एक्सप्रेस


एक ही समय पर सभी के फोन पर अलर्ट मैसेज आने से लोग हैरान रह गए। दरअसल, यह मैसेज सरकार द्वारा संचालित इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का हिस्सा होता है, जिसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में लोगों तक तुरंत जानकारी पहुंचाना है।इस पूरे मामले को लेकर देखिए हमारे संवाददाता अभिषेक पांडेय की महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम से खास बातचीत।

बरगी डैम हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर ने पूरे देश को झकझोर दिया, जहां एक मां आखिरी सांस तक अपने बच्चे को सीने से लगाए रही। मौसम अलर्ट और सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही के आरोपों ने प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब कार्रवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन हादसे में गई जिंदगियों का जिम्मेदार कौन है। यही सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।

देश के पांच विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है. 4 मई को वोटों की गिनती होगी और तब पता चल जाएगा कि तमिलनाडु, बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी. हालांकि, उससे पहले ही एग्जिट पोल ने एक धुंधली तस्वीर दिखा दी है.

सोमनाथ मंदिर, भारत के सबसे प्राचीन और पवित्र मंदिरों में से एक, अपने 1000 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को पूरा कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर सीएम रेखा ने क्षेत्र के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है। इस वीडियो में हम सोमनाथ मंदिर के इतिहास, उसके सांस्कृतिक महत्व और सीएम रेखा की इस नई पहल के बारे में विस्तार से जानेंगे। यह कदम न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि इस पवित्र स्थल के गौरव को और भी बढ़ाएगा। इसको लेकर देखिए हमारी संवाददाता स्कंदिता की ये खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। दयाशंकर सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कई गंभीर सवाल उठाए, जिससे सियासत और भी तेज हो गई है।देखिए इस पूरे मामले पर हमारे संवाददाता रवि कुमार की यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से खास बातचीत।

पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर सियासी माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है। सपा नेता अबु आजमी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि आने वाले चुनाव में बंगाल में किसकी सरकार बनेगी, इस पर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।अगर आप देश की राजनीति और चुनावी हलचलों से जुड़ी हर बड़ी खबर जानना चाहते हैं, तो देखिए हमारे संवाददाता अभिषेक पांडेय की सपा नेता अबु आजमी से खास बातचीत।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में मतदान के दौरान ही जनता का रुझान साफ नजर आने लगा। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने खुलकर अपनी राय दी और संकेत मिल गए कि राज्य में किसकी सरकार बनने वाली है। लोगों में बदलाव की चाह और विकास के मुद्दों को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस बार का चुनाव सिर्फ वोट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनता ने अपने फैसले से नई सरकार की दिशा भी तय कर दी।देखिए इस पूरे मामले पर हमारे संवाददाता अतुल यादव की बंगाल के मतदाताओं से खास बातचीत।

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान मतदान के समय कई जगहों से बवाल और तनाव की खबरें सामने आई हैं। कुछ मतदान केंद्रों पर झड़प और हंगामे की स्थिति बनी, जिससे माहौल गरमा गया। इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और निष्पक्ष चुनाव की मांग की है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Bengal Election 2026: हड़कंप के बीच सुवेंदु अधिकारी का बयान क्यों हो रहा Viral? पश्चिम बंगाल के चुनावी रण का आज आखिरी और निर्णायक चरण है। आज मतदाता तय करेंगे कि बंगाल की सत्ता आखिर किसके हाथ में जाएगी। भवानीपुर के एक मतदान केंद्र से सामने आई घटना ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है, जहां शुभेंदु अधिकारी के दौरे के दौरान तनाव पैदा हो गया। टीएमसी समर्थकों की नारेबाज़ी और उस पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप—"ये बाहरी लोग और बांग्लादेशी मुसलमान हैं"—ने सियासी पारा और बढ़ा दिया।

Himanta Biswa Sarma ने Mamata Banerjee के गढ़ में तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए अपने बयान से सियासी माहौल गर्मा दिया है। इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।