Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स




भारत एक्सप्रेस


आरोप है कि गगनदीप सिंह ने ऑपरेशन ‘सिंधूर’ के दौरान सेना की गतिविधियों, तैनाती और रणनीतिक स्थानों से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान को भेजीं. इस तरह की जानकारी साझा कर वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका था.

दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 177 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. नेपाल से बिहार और पंजाब होते हुए दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई होने वाले अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़.

महाराष्ट्र ATS ने ठाणे के पडघा में आतंकी संगठन SIMI से जुड़े साकिब नाचन के घर पर छापेमारी की. तलाशी अभियान में कट्टरपंथी गतिविधियों की जांच की जा रही है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने मस्तुंग, बलूचिस्तान में लेवीज फोर्स और पाकिस्तानी सेना पर बड़े हमले किए, पुलिस स्टेशन और चेकपोस्ट पर कब्जा किया. संगठन ने छह लेवीज कर्मियों को बंधक बनाने और बाद में रिहा करने का दावा किया है.

कोलोराडो के बोल्डर में इजरायली बंधकों की रिहाई की मांग कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर मोलोटोव कॉकटेल और फ्लेमथ्रोवर से हमला हुआ, जिसमें छह वरिष्ठ नागरिक घायल हुए. एफबीआई ने इसे लक्षित आतंकवादी हमला बताया है.

राजधानी में रह रहे विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए गए विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. आंकड़े बताते हैं कि 2021 में जहां सिर्फ 78 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था. वहीं 2022 में यह संख्या बढ़कर 152 तक पहुंच गई.

तिरंगा साइकिल रैली ने फिटनेस, पर्यावरण और सैनिकों के सम्मान को एक मंच पर लाकर पूरे देश में जोश भर दिया. 5000 लोकेशनों पर हुई रैली में 15,000 से ज्यादा लोगों की भागीदारी, फिट इंडिया ऐप में कार्बन क्रेडिट ट्रैकर भी लॉन्च.

नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न हुई. 550 विद्वानों ने विचार-विमर्श किया. नड्डा बोले— मोदी सरकार का ‘सबका साथ, सबका विकास’ अंत्योदय दर्शन को साकार कर रहा है.

एयरलाइन ने Airbus A350-900 विमान के 30 और यूनिट्स की खरीद के लिए Airbus के साथ MoU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए हैं.

मुख्य आरोपी (A1) ने पहले लड़की से दोस्ती की, फिर उसे बहलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और अपने साथी (A2) के साथ मिलकर उसका बलात्कार किया. इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया, जिसे बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया गया.