Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स




भारत एक्सप्रेस


DRI ने मिजोरम के सेलिंग में ₹9.72 करोड़ मूल्य की मेथामफेटामिन टैबलेट्स जब्त कर ड्रग्स तस्करी पर बड़ा प्रहार किया. म्यांमार से भारत आ रही तस्करी की कड़ी उजागर, NDPS एक्ट के तहत एक गिरफ्तार.

सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह पर 20 से ज़्यादा महिलाओं ने अनुचित व्यवहार और असभ्य भाषा के गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर मामले को लेकर भारी चर्चा और जांच की मांग उठ रही है.

एनडीएमसी टालकटोरा राउंडअबाउट पर 27 मीटर ऊंचे भव्य क्लॉक टॉवर का निर्माण करेगी, जो लुटियंस दिल्ली की स्थापत्य सुंदरता और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देगा. परियोजना दिसंबर 2025 तक पूरी होगी.

एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने वेस्टर्न एयर कमांड के सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाला. वे 3000+ घंटे की उड़ान अनुभव और कई सैन्य पुरस्कारों से सम्मानित फाइटर पायलट हैं.

DMRC ने CISF के साथ मिलकर मेट्रो स्टेशनों पर दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ महिलाओं के लिए Priority Frisking सुविधा शुरू की है, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सहज और सुरक्षित बने.

नई दिल्ली में CBI ने 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एक वरिष्ठ IRS अधिकारी और निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यह रकम 45 लाख की मांग का हिस्सा थी.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान से जुड़े जासूसी केस में 8 राज्यों में 15 स्थानों पर छापेमारी कर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, वित्तीय दस्तावेज और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की.

हरियाणा के पंचकूला में CBI की विशेष अदालत ने दो व्यक्तियों को विदेश में बसे भारतीयों से साइबर ठगी करने के मामले में 2.5 साल की सजा सुनाई. आरोपी फर्जी पहचान और धमकी देकर पैसे ऐंठते थे. CBI ने गहन जांच के बाद आरोप सिद्ध किए.

प्रयागराज में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की प्रशंसा की और प्रयागराज की ऐतिहासिक विरासत को शक्तिशाली व्यक्तित्वों की भूमि बताया.

गोरखपुर में NIA ने मनी लॉण्ड्रिंग के संदेह में कई ठिकानों पर देर रात छापेमारी की. विदेशी फंडिंग, फर्जी खातों और बैंकॉक से हवाला के जरिए आने वाले पैसे की जांच के बीच परिवार ने मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए..