Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में देश के सबसे बड़े वंतारा वाइल्डलाइफ सेंटर का उद्घाटन किया, जहां संकटग्रस्त वन्यजीवों का संरक्षण और पुनर्वास किया जाता है. उन्होंने अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया और दुर्लभ जीवों के साथ समय बिताया.

भारत और जापान की सेनाओं के बीच चल रहा संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन 2025' ईस्ट फूजी ट्रेनिंग एरिया, जापान में आयोजित हो रहा है, जिसमें शहरी आतंकवाद विरोधी अभियानों और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

IIFA 2025 के मंच पर 'शोले' को यादगार बनाने के लिए कई विशेष सेगमेंट रखे जाएंगे. इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और जया बच्चन सहित फिल्म से जुड़े सितारों को विशेष सम्मान दिया जाएगा.

शाहदरा एएनटीएफ ने दिल्ली में गांजे की तस्करी करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दो महिला तस्कर 10.4 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन पोस्ट-बजट वेबिनार में शामिल होंगे. यह वेबिनार सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं और व्यापार विशेषज्ञों के लिए भारत की औद्योगिक, व्यापारिक और ऊर्जा रणनीतियों पर चर्चा का मंच प्रदान करेंगे.

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त की कश्मीर और मणिपुर पर टिप्पणियों को 'निराधार और गलत' बताया. भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत हैं और रिपोर्ट में तथ्यात्मक त्रुटियां हैं.

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन थाईलैंड के सताहिप बंदरगाह पहुंचा, जहां रॉयल थाई नेवी के साथ संयुक्त अभ्यास और रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा. यह दौरा 'सागर' नीति के तहत समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को सशक्त करेगा.

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में साइबर कानूनों पर दो दिवसीय समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें 300 विशेषज्ञ सुझावों के आधार पर 205 सिफारिशें तैयार की गईं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस और आप सरकारों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जल बोर्ड, शराब नीति और कॉमनवेल्थ गेम्स समेत कई घोटाले हुए, जिससे जनता को नुकसान हुआ.

दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दक्षिण पश्चिम जिले में तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और 170 ग्राम एमडीएमए जब्त किया, जिसकी कीमत 85 लाख रुपये आंकी गई.