Pankaj kumar Pandey
मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.
भारत एक्सप्रेस
PDA की काट के लिए BJP का नया दांव, UP में PPP फॉर्मूले पर फोकस?
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सपा के PDA फॉर्मूले की काट के लिए PPP यानी पाल- पटेल- पासी समीकरण पर काम करती दिख रही है.
‘अब किसी प्रदर्शन में नहीं जाऊंगा’, लीव इंडिया नोटिस पर इमरान खान ने दी सफाई
FRRO के 'लीव इंडिया' नोटिस को चुनौती देने पहुंचे अभिनेता इमरान खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में आश्वासन दिया कि वह भविष्य में किसी भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने OCI कार्ड और भारतीय नागरिकता को लेकर भी अहम सवाल उठाए.
Dhanteras 2026: इस दिन भूलकर भी किसी को न दें ये 3 चीजें, मान्यता है कि घर से चली जाती है बरकत
Dhanteras 2026: धनतेरस 2026 पर कुछ वस्तुओं का लेनदेन अशुभ माना जाता है. जानिए क्यों नमक, चाकू-कैंची जैसी धारदार चीजें और घी-तेल किसी को देने से बचने की सलाह दी जाती है और इसके पीछे क्या धार्मिक मान्यताएं हैं?
दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-2 लागू: जानिए अब क्या-क्या बदलेगा?
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच CAQM ने GRAP-2 लागू कर दिया है. AQI 324 पहुंचने के बाद सड़कों की सफाई, पानी के छिड़काव, निर्माण कार्यों पर सख्ती और निजी वाहनों के कम इस्तेमाल जैसे कदम उठाए जाएंगे.
ढाका में आंसू गैस, आगजनी और जाम… गारमेंट सेक्टर के अंदर ऐसा क्या हुआ कि लाखों लोग हो गए बेकाबू?
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों का बड़ा आंदोलन जारी है. 30 हजार टका न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर ढाका, गाजीपुर, सावर और आशुलिया में प्रदर्शन तेज हो गए हैं. जानिए क्यों देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले गारमेंट सेक्टर में बढ़ा संकट.
7 KM तक कंधे पर बेटी को लेकर चली मां, एंबुलेंस भी नहीं पहुंची गांव
Andhra Pradesh Viral Story: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक मां अपनी 12 वर्षीय बीमार बेटी को कंधे पर उठाकर करीब 7 किलोमीटर पैदल चली.
भगवान श्रीकृष्ण पर बयान देकर फंसे बागेश्वर बाबा, विवाद बढ़ा तो बोले- मैं ठाकुर जी का परम भक्त, गलत मतलब न निकालें
भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि कथा के दौरान कही गई बातें प्रेम और भाव में थीं, उनका उद्देश्य किसी देवी-देवता का अपमान करना नहीं था.
रोज बाल झड़ रहे हैं या बढ़ रही है मुसीबत? जानिए कब है खतरे की घंटी और क्या हैं इसके बड़े कारण
Hair Fall Alert: रोज 50 से 100 बाल झड़ना सामान्य माना जाता है, लेकिन अगर बाल तेजी से पतले होने लगें, स्कैल्प दिखने लगे या गंजेपन के पैच बनने लगें तो यह हेयर लॉस का संकेत हो सकता है. जानिए बाल झड़ने के प्रमुख कारण, लक्षण और प्रभावी इलाज.
चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख दंगों का जिक्र किया. जानिए NDA सरकार को लेकर उनका दावा, राजीव गांधी के बयान पर टिप्पणी और INDIA ब्लॉक की रैली पर क्या बोले केंद्रीय गृह मंत्री?
चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा.







