Bharat Express DD Free Dish

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


T20 World Cup 2026: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि विजेता टीम और उप-विजेता को कितनी प्राइज मनी मिलेगी.

Israel Iran war: ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट को हिला दिया है. एयरस्पेस बंद हुए, दूतावासों पर हमले हुए और तेल-गैस सप्लाई प्रभावित हुई. खाड़ी देशों से लेकर लेबनान तक इस संघर्ष का असर दिख रहा है.

Hit and run: हैदराबाद के गांधी नगर इलाके में महिला डॉक्टर की कार से स्कूटी सवार को टक्कर लगी. हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ और डॉक्टर मौके से फरार हो गईं.

UP News: नोएडा पुलिस ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल पर करोड़ों का सट्टा लगाया गया था.

Delhi NCR weather: दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार बढ़ रहा है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ. अगले कुछ दिनों में पारा 35 डिग्री से ऊपर जा सकता है.

LPG price hike: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. घरेलू सिलेंडर की कीमत और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ी है.

US foreign policy: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए नया रेजीम चेंज मॉडल अपनाया है. इसमें गुप्त ऑपरेशन, हवाई हमले, पसंदीदा नेताओं को सत्ता में लाना, रूस-चीन सहयोगियों पर दबाव और सैन्य दबाव के बाद कारोबारी डील शामिल हैं.

Dantewada encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमाक्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें भैरमगढ़ एरिया कमेटी का एसीएम और 5 लाख का इनामी नक्सली राजेश पुनेम मारा गया. मौके से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया.

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दावा किया कि जेडीयू अब नहीं बचेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव में जो जीत हुई है, वह धनतंत्र और मशीनतंत्र की जीत है.

Yavatmal Leopard Rescue: यवतमाल जिले के नेर तहसील के बाणगांव में मंगलवार रात एक तेंदुआ खेत के कुएं में गिर गया. बुधवार सुबह वन विभाग की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला और जल्द ही जंगल में छोड़ा जाएगा.