Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


Delhi NCR fog: दिल्ली‑एनसीआर में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. विजिबिलिटी इतनी कम है कि गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी.

Trump Greenland tariff dispute: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर आठ यूरोपीय देशों पर आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया है. फ्रांस और ब्रिटेन ने इस कदम की आलोचना की, जबकि यूरोपीय संघ ने आपात बैठक बुलाकर जवाबी रणनीति पर चर्चा शुरू की.

UP News: मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग के शक में एक प्रेमी ने अपनी विवाहिता प्रेमिका की हत्या कर दी. आरोपी ने चाय में नींद की गोली पिलाकर गला दबाया और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Chittorgarh MD Factory Bust: चित्तौड़गढ़ पुलिस ने ऑपरेशन विष हरण के तहत गंगरार क्षेत्र में दबिश देकर अब तक की सबसे बड़ी एमडी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. कार्रवाई में भारी मात्रा में नशा, उपकरण, नकदी और वाहन बरामद हुए, तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए जबकि कुछ फरार हो गए.

Falgun Searching Mother: नागपुर में जन्मे फाल्गुन को उनकी मां ने जन्म के तीन दिन बाद अनाथालय में छोड़ दिया था. एक डच दंपत्ति ने उन्हें गोद लिया और वे नीदरलैंड में पले-बढ़े. आज वे हीमस्टेड शहर के मेयर हैं, लेकिन 41 साल बाद भारत लौटकर अपनी असली मां की तलाश कर रहे हैं.

BJP Wins Mumbai BMC: बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) की महायुति ने बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ ठाकरे परिवार का लंबे समय से चला आ रहा वर्चस्व खत्म हो गया है.

Trump Iran executions cancelled: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान सरकार को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि तेहरान ने हिरासत में लिए गए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की फांसी की सजा रद्द कर दी है.

Delhi-NCR Fog: दिल्ली-NCR में घना कोहरा छाया है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कोहरे का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

UP News: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सैनिक विहार कॉलोनी, बिजनौर में हुए विद्युत हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने पीड़ित परिवार को ₹75,000 की मदद दी, रक्तदान कराया और मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर मुआवजा व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

UP News: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने यूपी की पहली इलेक्ट्रिक बस फैक्ट्री के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह प्लांट ‘विकास + पर्यावरण + रोजगार’ मॉडल का प्रतीक है और उत्तर प्रदेश को भारत की EV क्रांति का इंजन बनाएगा.