Pankaj kumar Pandey
मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.
भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय बजट से पहले कैट ने दिए व्यापारियों के हित में बड़े सुझाव
Budget 2026: केंद्रीय बजट से पहले कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोटे व्यापारियों और एमएसएमई के हित में कई दूरदर्शी सुझाव दिए हैं. इनमें वन नेशन-वन लाइसेंस और डिजिटल दुकान मिशन जैसे कई मांग शामिल है.
अमृतसर स्कूल को बम धमकी, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटे
Amritsar School Bomb Threat: पंजाब के अमृतसर जिले में एक सरकारी स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल खाली कराया और बम निरोधक दस्ता व साइबर सेल जांच में जुट गए.
इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
UP News: इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों पर केस दर्ज किया है. वीडियो में गलत तरीके से दुकान मालिक का नाम बताया गया था. पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दही-चूड़ा में सियासत का तड़का, तेजप्रताप का भोज बना चर्चा की ‘थाली’, लालू यादव हुए शामिल
Bihar News: मकर संक्रांति पर तेजप्रताप यादव ने पटना स्थित अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया. इस भोज में लालू यादव, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और कई दिग्गज नेता शामिल हुए. आयोजन को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं.
थाईलैंड में बड़ा रेल हादसा, क्रेन गिरने से ट्रेन पटरी से उतरी; 22 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
Thailand Train Accident: थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा प्रांत में एक क्रेन गिरने से यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई. हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए। राहत और बचाव कार्य जारी है.
कांग्रेस ने चुनावों से पहले सामाजिक न्याय को बनाया रणनीति का केंद्र
Congress social justice strategy: कांग्रेस ने आगामी चुनावों से पहले बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने तय किया है कि टिकट वितरण में 50% हिस्सेदारी SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक समुदायों को दी जाएगी. साथ ही प्रवक्ताओं के चयन में भी वंचित वर्गों को प्राथमिकता मिलेगी.
दिल्ली में बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के घर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Ravi Shankar Prasad House Fire: दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह आग लग गई. दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.
ईरान ने अमेरिका पर हिंसा भड़काने का लगाया आरोप, संयुक्त राष्ट्र को लिखा पत्र, ट्रंप ने बैठकें कीं रद्द
Iran Accuses US Violence: ईरान ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर अमेरिका पर हिंसा भड़काने और बल प्रयोग की धमकी देने का आरोप लगाया. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दीं और प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने की बात कही.
नवादा बना बिहार का पहला जिला, आवारा कुत्तों की देखभाल और टीकाकरण के लिए शुरू होगा खास कार्यक्रम
Bihar News: नवादा जिला राज्य का पहला जिला बना जहां आवारा कुत्तों की देखभाल, रहने की व्यवस्था और रेबीज-रोधी टीकाकरण के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है. नगर परिषद ने इसके लिए वाहन, भवन और एजेंसी की व्यवस्था की है.
14 या 15 जनवरी? मकर संक्रांति पर तारीख का विवाद खत्म, पंडितों ने साफ किया असली तिथि
Makar Sankranti 2026: इस साल मकर संक्रांति की तारीख को लेकर लोगों में काफी उलझन देखने को मिल रही है. कहीं 14 जनवरी को पर्व मनाने की बात हो रही है तो कहीं 15 जनवरी को. इस असमंजस के कारण लोग सही दिन तय नहीं कर पा रहे थे. हालांकि, ज्योतिषविदों ने पंचांग का अध्ययन कर अब स्पष्ट कर दिया है.







