Pankaj kumar Pandey
मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.
भारत एक्सप्रेस
ईरान में इरफान सुल्तानी की फांसी टली? सैन्य कार्रवाई पर ट्रंप बोले- कदम क्या उठाऊंगा, ये राज रहेगा
Iran Protests: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फांसी की सजा रोक दी गई है और अमेरिका हालात पर करीबी नजर रख रहा है. उन्होंने संकेत दिया कि सैन्य विकल्प भी खुले हैं.
महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए वोटिंग जारी, चर्चित हस्तियों ने डाला वोट
BMC Elections: महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए मतदान जारी है. चर्चित हस्तियों ने वोट डाला. बीएमसी चुनाव में लाखों मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.
महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान, अक्षय कुमार ने डाला वोट, कहा- जिम्मेदारी निभाने का समय
BMC Elections: महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान जारी है. अभिनेता अक्षय कुमार ने भी वोट डालकर कहा कि सही प्रशासन चुनने के लिए मतदान करना जरूरी है.
मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर जाहिद और बेटों की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क
UP News: मुजफ्फरनगर पुलिस ने गैंगस्टर जाहिद और उसके बेटों खालिद व आमिर की अवैध कमाई से खरीदी गई 35 बीघा जमीन, एक पिकअप और दो मोटरसाइकिल को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया.
भोपाल में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की टक्कर में 5 की मौत, 12 घायल
Bhopal Road Accident: राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए.
वाराणसी पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, मुठभेड़ में शातिर गुड्डू नट घायल, असलहा बरामद
UP News: वाराणसी पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत रामनगर में हुई मुठभेड़ में कुख्यात गौतस्कर गुड्डू नट घायल हो गया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और मौके से अवैध असलहा बरामद हुआ.
आखिर ग्रीनलैंड में क्यों आ रहे हैं 6 देशों के सैनिक, ट्रंप पहले ही दे चुके हैं कब्जे की धमकी
Greenland NATO Deployment: ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर NATO देश सक्रिय हो गए हैं. डेनमार्क के अनुरोध पर स्वीडन, नॉर्वे, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड्स और कनाडा ने सैनिक भेजे हैं. ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी दी है, जबकि NATO सदस्य देश इसे खारिज कर रहे हैं.
‘इस बार निशाना नहीं चूकेगा’… ट्रंप पर पुराना हमला दिखाकर ईरानी टीवी ने दी धमकी, ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
Iran TV Threat: अमेरिका और ईरान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं. ईरानी टीवी ने ट्रंप की पुरानी रैली की तस्वीर दिखाकर धमकी जैसा संदेश दिया. इस कदम ने दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई की आशंका को और बढ़ा दिया है.
मुंबई की कुर्सी किसके नाम? एशिया की सबसे अमीर सिविक बॉडी पर कब्जे की लड़ाई
BMC Election: चुनाव 2026 को मिनी विधानसभा चुनाव माना जा रहा है. एशिया की सबसे अमीर सिविक बॉडी पर कब्जे की लड़ाई में शिवसेना के दोनों गुट, बीजेपी और एमएनएस आमने-सामने हैं. यह चुनाव तय करेगा कि मुंबई की सत्ता किसके हाथ में जाएगी और ठाकरे परिवार अपना आखिरी किला बचा पाएगा या नहीं.
वृश्चिक में चंद्रदेव, मकर में सूर्य-शुक्र, जानें कैसे बदलेंगे आपके फैसले?
Aaj Ka Rashifal 15 January 2026: 15 जनवरी 2026 का राशिफल भावनात्मक गहराई, जिम्मेदारी और अनुशासन पर जोर देता है. वृश्चिक राशि में चंद्रदेव और मकर राशि में सूर्य-शुक्र की ऊर्जा आपके फैसलों को समझदारी और स्थिरता देती है.







