Delhi NCR fog: दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. हालात ऐसे बने हैं कि कुछ मीटर आगे तक देखना मुश्किल हो गया है. नोएडा और दिल्ली के कई हिस्सों में विजिबिलिटी बेहद कम रही है, जिसका सीधा असर यातायात पर पड़ रहा है. गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई और लोगों को सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
#WATCH दिल्ली-NCR में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हुई। वीडियो जनपथ रोड से है। pic.twitter.com/Xw6WbaRLak
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2026
मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही निकली
भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि राजधानी और एनसीआर में घना कोहरा छा सकता है. आज सुबह उनकी भविष्यवाणी बिल्कुल सही साबित हुई. कई जगहों पर वाहन धीरे-धीरे रेंगते हुए चलते दिखे और ड्राइवरों को काफी सतर्क रहना पड़ा.
#WATCH दिल्ली-NCR में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हुई। वीडियो बारापुला फ्लाईओवर से है। pic.twitter.com/H8oEdcV6pz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2026
अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं
आईएमडी (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार शामिल हैं. दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है.
अलग-अलग राज्यों में असर
मौसम विभाग ने बताया कि 22 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरा बना रह सकता है. उत्तर प्रदेश में 20 जनवरी तक घना कोहरा रहने की संभावना है. वहीं जम्मू डिवीजन और उत्तराखंड में भी कल तक कोहरे की स्थिति रह सकती है. इसके अलावा 23 जनवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 21 जनवरी तक बिहार और आज असम-मेघालय में भी सुबह और रात को कोहरा छा सकता है.
शीतलहर से थोड़ी राहत
हालांकि कोहरे और ठंड के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर भी दी है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले एक सप्ताह तक शीतलहर की संभावना नहीं है. इससे लोगों को कड़कड़ाती ठंड से कुछ राहत मिलेगी. हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में आज शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है.
ये भी पढ़ें-‘देवा का मतलब क्या है, मैं या भगवान?’ उद्धव ठाकरे के बयान पर सीएम फडणवीस का दो टूक जवाब
पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी तक कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है. वहीं उत्तराखंड में आज हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी की संभावना है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



