Bharat Express DD Free Dish

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हुए Gen-Z आंदोलन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पहली बार सार्वजनिक मंच पर नजर आए.

फिलिस्तीन ने BRICS समूह में शामिल होने के लिए औपचारिक आवेदन किया है. चीन ने इस कदम का समर्थन किया है. जिससे फिलिस्तीन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है.

कोलकाता के भवानीपुर दुर्गा पूजा पंडाल में ममता बनर्जी के उद्घाटन के दौरान मदन मित्रा ने गाया "मेरे दिल में काबा है और आँखों में मदीना है."

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर, सिंधु जल समझौता, आतंकवाद और भारत के खिलाफ कार्रवाई जैसे मुद्दों पर बात की.

SCO Youth Writers Conference 2025 में भारत सहित सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने साहित्य, संगीत, सिनेमा और संस्कृति पर डिजिटल युग के प्रभावों पर विचार साझा किए.

गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले सौतेले पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई. मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सशक्त पैरवी से यह फैसला मात्र 15 दिन में आया.

Asia Cup 2025: आईसीसी (ICC) ने हारिस रऊफ (Haris Rauf) पर उनके दुर्व्यवहार के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है.

भारतीय सेना द्वारा तबाह किए गए आतंकी कैंप के बाद लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-E-Taiba) ने खैबर पख्तूनख्वा में नया कैंप तैयार करना शुरू कर दिया है.

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं से संवाद करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम टिप्पणी करते हुए देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की जरूरत पर जोर दिया.