Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर धर्मांतरण के संदेह में दो ननों और एक युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। इस दौरान स्टेशन परिसर में जमकर नारेबाज़ी हुई और मामला देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गया।

बिहार में SIR के खिलाफ झारखंड विधानसभा एक विरोध प्रस्ताव पास कर उसे केंद्र सरकार को भेजेगी.. यह जानकारी राज्य के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने भारत एक्सप्रेस को दी. उनसे एक्सक्लूसिव बातचीत की हमारे संवाददाता मधुकर आनंद ने, जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा...

प्रयागराज के मुट्ठीगंज में स्थित नाथेश्वर महादेव मंदिर, सावन में शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है। यहां एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जिसमें भक्त अपनी मन्नत को ताले में बंद कर देते हैं और उसकी चाबी अपने पास रख लेते हैं। जब मन्नत पूरी होती है, तो वही ताला खोलने आते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में मांगी गई मन्नतें जल्दी पूरी होती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया और कहा कि पिछले 11 वर्षों में दुनिया के 48 से अधिक देशों ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा है। पीएम की यह यात्रा काशी के विकास और आध्यात्मिक पहचान दोनों को सशक्त करती है।

वाराणसी के सबसे बड़े थोक मार्केट दालमंडी के चौड़ीकरण अभियान में अब एक नई कड़ी जुड़ने जा रहीं है. दरअसल यूपी सीएम के चौड़ीकरण अभियान शुरू करने वाले दिशा निर्देश के बाद अब खुद वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आगामी वाराणसी दौरे पर इस अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे. जिसके माध्यम से यहां की संकरी गलियों को चौड़ा करके आम लोगों और श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के लिए एक सुगम मार्ग प्राप्त हो सके .

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा के अधिकार की नई लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में ‘पीडीए पाठशाला’ अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान भाजपा सरकार की कथित शिक्षा विरोधी नीतियों के विरोध में चलाया जा रहा है। सपा नेताओं का कहना है कि यह पहल गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित होने से बचाने के लिए की गई है।

UP की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। किसान नेता Rakesh Tikait ने राज्य के उपमुख्यमंत्री Brijesh Pathak से मुलाकात की है और उसके तुरंत बाद BSP सुप्रीमो Mayawati की खुलकर तारीफ की है। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। क्या Rakesh Tikait किसी राजनीतिक गठजोड़ की भूमिका में हैं? या यह सिर्फ मुद्दों पर केंद्रित रणनीति है?

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 23 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अयोध्या, गोरखपुर, गाजियाबाद, नोएडा और प्रयागराज जैसे प्रमुख जिलों में बड़े प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। गौरव दयाल को गृह सचिव बनाया गया है जबकि मेधा रूपम अब गौतमबुद्धनगर की नई डीएम होंगी। यह तबादले ऐसे वक्त हुए हैं जब मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के रिटायरमेंट और उनके संभावित उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस फेरबदल को आगामी चुनावों की तैयारी और प्रशासनिक दक्षता से भी जोड़ा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने हाथ जोड़कर शांति की अपील की, तब हमने PoK वापस लेने का मौका गंवा दिया। चंद्रशेखर ने पूछा कि जब पूरा देश एकजुट था और सैनिक सीमा पर बलिदान दे रहे थे, तब सरकार ने अचानक नरमी क्यों दिखाई? उन्होंने इस फैसले के पीछे अंतरराष्ट्रीय दबाव या राजनीतिक मजबूरी का भी संदेह जताया।

"आज सावन का तीसरा सोमवार है और इसी अवसर पर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर आस्था का महाकुंभ उमड़ पड़ा है। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँच चुके हैं, स्नान कर पुण्य प्राप्त कर रहे हैं और हर-हर महादेव के जयकारे से संपूर्ण अयोध्या गूंज उठी है।" "अयोध्या, प्रभु श्रीराम की नगरी, लेकिन सावन के सोमवार पर यहां शिवभक्ति का भी विशेष रूप देखने को मिलता है। सरयू घाट की सीढ़ियाँ आज सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं से भरने लगीं। भक्तों ने पहले पवित्र सरयू में स्नान किया और फिर अयोध्या के विभिन्न शिव मंदिरों की ओर रुख किया।"