Preyasi Pandey
भारत एक्सप्रेस
Meerut से आया चौंकाने वाला मामला, ‘कृष्णा बाबा’ बनकर कासिम ने कर दिया कांड !
मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने भक्ति और आस्था को शर्मसार कर दिया. यहां एक व्यक्ति ने साधु का वेश धारण कर न केवल लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया, बल्कि मंदिर में दान-पात्र से चोरी की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में बसा दादरी गांव। इस गांव का शिव मंदिर न केवल स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है, बल्कि यह वह जगह है, जहां लोग अपने सुख-दुख बांटने और भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आते हैं। पिछले छह महीनों से इस मंदिर में एक नया चेहरा दिखाई दे रहा था।
Chhangur Baba के बैंक खातों से खुले राज, विदेशों में भी धर्मांतरण पर खूब हुआ खर्च
धर्मांतरण के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गिरोह का खुलासा हुआ है। ईडी की जांच में पता चला कि यह गिरोह न केवल धर्मांतरण में लिप्त था, बल्कि खाड़ी देशों में भी कारोबार फैला रहा था। गिरोह के करीबी नवीन रोहरा उर्फ जमालुद्दीन पहले सऊदी में शिपिंग का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी नीतू उर्फ नसरीन लंदन की एक फर्म की सीईओ थीं। छांगुर के संपर्क में आने के बाद नवीन ने पनामा में 2003 में लोगोस मरीन एसए नामक शेल कंपनी बनाई, जिसके जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का शक है। 2023 में नवीन ने पांच अन्य कंपनियां पंजीकृत कीं, जिनमें कृष्णा इंटरनेशनल भी शामिल है। इस कंपनी के खाते में रुपये भेजे गए। साथ ही, यूनाइटेड मरीन के खाते में 2020 में संदिग्ध वित्तीय लेनदेन हुए। ईडी ने 22 बैंक खातों में 60 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता लगाया है। जांच में पनामा से दुबई तक फैले इस नेटवर्क की परतें खुल रही हैं।
Gorakhpur Police Training Center में शर्मनाक हरकत, Bathroom में Camera देख भड़क उठीं महिला सिपाही
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने न केवल राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। दरअसल गोरखपुर के एक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में, बाथरूम और चेंजिंग रूम में छिपे हुए कैमरे मिलने की बात सामने आई है।यह खुलासा तब हुआ जब ट्रेनिंग ले रही लगभग 600 महिला सिपाहियों ने इन कैमरों को देख कर हंगामा मचा दिया। घटना के बाद पूरा ट्रेनिंग सेंटर हड़कंप में आ गया। महिलाएं रोते-बिलखते हुए बाहर आ गईं, अधिकारियों को घेर लिया गया, और पूरा मामला अब एक बड़े विवाद में तब्दील हो गया है।
Shravan Shivaratri पर Ayodhya में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने Sarayu में लगाई पवित्र डुबकी
श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर अयोध्या में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सरयू नदी के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, वहीं प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे शहर में 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष गूंजते रहे। कांवड़ियों ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ भगवान शिव को जल अर्पित किया। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए बेहतरीन इंतजाम किए, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
श्रावण सोमवार पर भक्तिमय हुई Ayodhya, Hanuman Garhi में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
पवित्र श्रावण मास का दूसरा सोमवार आज पूरे देश में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। भक्त हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से पहुँचे हैं। मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा और भजनों की गूंज से भक्ति का अद्भुत माहौल है।
कांवड़ियों को लेकर Swami Prasad Maurya ने दिया विवादित बयान !
उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है, जब अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांवड़ यात्रा और कांवड़ियों को लेकर विवादास्पद बयान दे डाला। उन्होंने कांवड़ियों को "सत्ता के संरक्षण में पलने वाले गुंडे और माफिया" बताया और उन पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उनके इस बयान से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।
Bihar ADG के विवादित बयान पर Brij Bhushan Sharan Singh ने दी प्रतिक्रया
पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अवैध धर्मांतरण के मामले में फंसे छांगुर यादव को लेकर तंज कसा और कहा कि वे इतने "महान" निकले कि सांसद रहते भी कभी नाम नहीं सुना। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के पटना में हुई गोलीबारी घटना पर एडीजी के विवादित बयान का समर्थन करते हुए कहा कि गर्मी में लोग जल्दी आवेश में आ जाते हैं। उनका कहना है कि जैसे ठंड में डकैती होती है, वैसे ही गर्मियों में झगड़े होते हैं। सोशल मीडिया पर यह बयान चर्चा का विषय बन चुका है।
2027 Assembly Elections : क्या चुनाव आयोग के फैसले से होगा सपा को फायदा? Akhilesh Yadav का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियाँ जोरों पर हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 जिलों के डीएम के साथ बैठक कर साफ कर दिया है कि अब किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक वोटर नहीं होंगे। इसका उद्देश्य है कि मतदान के दिन अव्यवस्था या अत्यधिक भीड़ से बचा जा सके। इस फैसले के बाद राज्य में बूथों की संख्या में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। इससे वोटिंग प्रक्रिया आसान होगी और मतदाताओं को भी सहूलियत मिलेगी। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदाता सूची अपडेट कर नए बूथ चिन्हित करें। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग की इस तैयारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। #
UP Assembly Elections 2027 के लिए तैयारी शुरू, चुनाव से पहले Lucknow में बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने ज़मीनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने 31 जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है।
धर्मांतरण केस में बड़ा एक्शन, अब Chhangur और Nasreen पर गिरेगी गाज
धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए जांच एजेंसियां अब चंगुर और नसीरीन पर शिकंजा कसने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पर अवैध धर्मांतरण रैकेट चलाने और आर्थिक मदद प्राप्त करने के गंभीर आरोप हैं। यूपी एटीएस ने इस मामले में कई सबूत जुटा लिए हैं और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की संभावना है। प्रशासन इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।





