Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


इस्लामी नव वर्ष के पहले महीने मोहर्रम की शुरुआत हो गई है, जो मुस्लिम समुदाय के लिए गम और मातम का माहौल लेकर आता है। मोहर्रम के दौरान, मुस्लिम समुदाय के लोग इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हैं, जो कर्बला की जंग में शहीद हुए थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस के मौके पर, शुक्रवार को राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार में मदद करने के प्रयास में 'यूथ अड्डा' का उद्घाटन किया और एक मोबाइल एप्लिकेशन 'सीएम युवा' लॉन्च किया।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर आए दिन अखिलेश यादव पर हमलावर रहते हैं, ऐसे में एक बार फिर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है, दरअसल राजभर ने समाजवादी पार्टी क मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मुस्लिमों को सपा का गुलाम बताया और आरोप लगाया कि सपा की मुस्लिम वोटरों को इस्तेमाल करती है. मुसलमान वोटर समाजवादी पार्टी के ग़ुलाम हैं.

सुलतानपुर कोतवाली नगर थाने से हादसे में मारे गए युवक की बाइक गायब होने पर दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। सीसीटीवी में होमगार्ड बाइक ले जाता दिखा था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय टीम के होनहार युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह को उनके अद्वितीय प्रदर्शन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रदान करने का प्रस्ताव रखा है। यह नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिए सीधी भर्ती नियमावली 2022 के अंतर्गत की जा रही है, जिसे हाल ही में जारी किया गया है।

जनपद लखीमपुर खीरी में वन महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं, जी हां वन विभाग को 20 लाख पौधे लगाने की जिम्मेदारी मिली है।

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर वाराणसी के एडीजी जोन कार्यालय में पुलिस कर्मियों ने नशा न करने की शपथ ली। एडीजी पियूष मोर्डिया ने खुद, परिवार और युवाओं को नशे के खतरों से सावधान रहने का आह्वान किया।

बहुजन समाज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के लिए अपने मिशन की शुरुआत कर दी है। पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने पटना में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए इसकी शुरुआत की। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को बिहार में पार्टी की रणनीति को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें दलित मतदाताओं के साथ-साथ कुर्मी-कोइरी समुदाय को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

झांसी में एक बार फिर आस्था का दरबार सजेगा , जब गोला कुआं स्थित एक सौ पचासी साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ जी की शोभायात्रा नगर भ्रमण को निकलेगी।

प्रदेश सरकार के पंचायती राज कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कहा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस के राज में जो इमरजेंसी लगी थी वह एक तरफ से लोकतंत्र की हत्या हुई थी ।