Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


एक मामूली डॉग लिक कैसे जानलेवा हो सकता है? यूके में रहने वाली भारतीय मूल की मनजीत संघा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. कुत्ते की लार में मौजूद बैक्टीरिया ने उनके शरीर में ऐसा संक्रमण फैलाया कि उन्हें 6 बार कार्डियक अरेस्ट आया और अंततः अपने अंग गंवाने पड़े. यह खबर हर पेट लवर (Pet Lover) के लिए एक बड़ी चेतावनी है.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार शादी के बंधन में बंध रहे हैं. उदयपुर में हो रही इस प्राइवेट वेडिंग में सुबह तेलुगू और शाम को कोडावा परंपरा से रस्में होंगी. 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! ICC ने सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट जारी कर दिए हैं. साथ ही यह भरोसा भी दिया है कि अगर पाकिस्तान या श्रीलंका के क्वालीफाई करने से वेन्यू शिफ्ट होता है या भारतीय टीम नहीं पहुंचती, तो आपके पैसे वापस कर दिए जाएंगे.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को बताया कि वे काम में व्यस्त होने के कारण इस रविवार उनसे नहीं मिल पाएंगे. इसके बावजूद मुंबई में उनके घर के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हुई. साथ ही, बिग बी ने 'कल्कि' के सेट से कमल हासन के साथ अपनी रीयूनियन की खबर भी साझा की.

बोर्ड एग्जाम के तनाव के बीच होली का त्योहार आ गया है. छात्र अक्सर दुविधा में रहते हैं कि वे त्योहार मनाएं या पढ़ाई करें. इस लेख में हमने कुछ ऐसे प्रैक्टिकल तरीके बताए हैं जिनसे आप सही टाइम मैनेजमेंट और हर्बल रंगों के इस्तेमाल के साथ परीक्षा की तैयारी और होली का जश्न दोनों बखूबी निभा सकते हैं.

फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर जारी विवाद के बीच एक वीडियो वायरल है, जिसमें भारी भीड़ को प्रदर्शन करते देखा जा सकता है. दावा है कि यह साउथ इंडिया का नजारा है, लेकिन हमारी जांच में यह वीडियो 99% एआई-जनित पाया गया है.

मध्य प्रदेश के शहडोल में बैंक ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. सागर की रहने वाली एक महिला ने फर्जी पे-स्लिप और जाली सरकारी आदेशों के दम पर एसबीआई से लाखों का लोन ले लिया. किस्त न भरने पर बैंक को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच कर महिला को दबोच लिया.

नवादा जिले में शौच के लिए गई एक गर्भवती महिला के साथ उसके ही रिश्तेदार ने हैवानियत की. पीड़िता का पति दिल्ली में मजदूरी करता है. घटना के बाद गांव में पंचायत बैठी लेकिन न्याय न मिलने पर महिला ने खुद नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया. आरोपी फिलहाल फरार है.

होली का त्योहार अपने साथ कमाई के शानदार मौके लेकर आता है. अगर आप कम बजट में कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ये 5 सुपरहिट बिजनेस आइडियाज आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं. पढ़िए कैसे एक छोटी सी शुरुआत आपको इस फेस्टिवल सीजन में मालामाल कर सकती है.

त्योहार की मस्ती में अक्सर हम अपनी त्वचा का ख्याल रखना भूल जाते हैं. बाजार के पक्के और केमिकल युक्त रंग रैशेज और जलन का कारण बनते हैं. इस लेख में जानिए वो देसी तरीके जिनसे आप बेफिक्र होकर होली खेल सकते हैं और आपकी स्किन भी रहेगी पूरी तरह से सेफ.

Latest