Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


भारत और अमेरिका के रिश्ते अब एक नई ऊंचाई पर हैं. जहाँ एक तरफ ट्रेड डील पर चर्चा फिर से शुरू हो रही है, वहीं अमेरिका भारत को रणनीतिक 'पैक्स सिलिका' समूह में शामिल होने का न्योता देने वाला है. यह कदम सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में भारत की भूमिका को पूरी तरह बदल देगा.

सोशल मीडिया पर विराट कोहली और एक छोटे बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है, जो हूबहू बचपन के विराट जैसा दिखता है. विराट ने न केवल उसे ऑटोग्राफ दिया, बल्कि उसे अपना दोस्त बना लिया और एक प्यारा सा निकनेम भी दिया.

अगर आप निवेश या शादी-ब्याह के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का मार्केट अपडेट जरूर देख लें. दिल्ली, यूपी और एमपी में चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड ₹5,000 की तेजी आई है, जबकि सोने के दाम में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई है.

देशभर में आज लोहड़ी का त्यौहार पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. पवित्र अग्नि, ढोल की थाप और मूंगफली-रेवड़ी की मिठास के बीच अपनों को बधाई देने के लिए हम लाए हैं 20 से भी ज्यादा चुनिंदा संदेश और स्टेटस, जिन्हें आप सीधे शेयर कर सकते हैं.

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में भीषण ठंड पैदा कर दी है. दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजस्थान के कई हिस्सों में पाला गिरने से फसलें सफेद हो गई हैं. आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक शीत लहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

वृंदावन की श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. घटना के दौरान सेवादारों द्वारा पत्रकारों और स्थानीय लोगों के साथ की गई अभद्रता से ब्रजवासियों में भारी आक्रोश है.

अगर आप 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की भव्य परेड लाइव देखना चाहते हैं, तो अब रक्षा मंत्रालय के 'आमंत्रण' पोर्टल से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा दिल्ली के प्रमुख केंद्रों पर ऑफलाइन टिकट भी उपलब्ध हैं.

रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म 'धुरंधर' ने 37वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. जानें कैसे फिल्म ने बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के रिकॉर्ड तोड़ 1244 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की.

बागपत के बड़का रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की छत गिर गई. हादसे के वक्त लिंटर डाला जा रहा था. मलबे के नीचे दबने से एक युवक की जान चली गई और कई मवेशी हताहत हुए. पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और 1000 वर्ष पुराने इतिहास को नमन करते हुए 'शौर्य यात्रा' की कमान संभाली. पीएम ने ड्रोन शो और ओंकार मंत्रोच्चार के वीडियो शेयर कर इसे 'शाश्वत दिव्यता का प्रतीक' बताया.