Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


कुवैत का कुवैती दीनार दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी मानी जाती है. एक दीनार की कीमत करीब ₹288 है. यानी वहां की मामूली सैलरी भी भारत में लाखों के बराबर हो जाती है. यही वजह है कि भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए कुवैत नौकरी का हॉट डेस्टिनेशन बन गया है.

लंदन में भारतीय उच्चायोग ने ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर भावपूर्ण गायन, पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक भाषणों ने भारत की एकता और गौरव का संदेश दिया.

धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों से देओल परिवार नाराज है. अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे धर्मेंद्र के बाद सनी देओल का गुस्सा मीडिया पर फूट पड़ा. जुहू में पैपराजी से उन्होंने कहा, “घर में मां-बाप और बच्चे हैं, शर्म नहीं आती ऐसी अफवाहें फैलाते हुए?”

इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती धमाके से श्रीलंकाई क्रिकेट टीम डरी हुई है. कई खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पाकिस्तान दौरा रद्द करने की इच्छा प्रकट की है. 2009 के हमले की यादें फिर ताजा हो गई हैं.

शादियों का सीजन शुरू हो गया है, इस बीच लोगों का मार्केट जाना और सोने चांदी की खरीदारी का दौर भी अगले कई महीनों तक जारी रहने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिलेशन की खबरों पर अब जैसे मुहर लग गई है. ‘द गर्लफ्रेंड’ के इवेंट में विजय ने सबके सामने रश्मिका के हाथों पर किस किया और फैंस खुशी से झूम उठे. ये पहला मौका था जब दोनों ने अपने प्यार को खुलकर जताया.

मौसम विभाग के मुताबिक देशभर में ठंड बढ़ रही है. दिल्ली-NCR में प्रदूषण और कोहरे से स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी और तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है. हिमाचल के कई इलाकों में पारा -4°C तक गिरने का अनुमान है.

आज का दिन विशेष अवसर और नए अनुभव लेकर आया है. कुछ राशियों की मेहनत रंग लाएगी, जबकि अन्य को सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है. पढ़ें आज का राशिफल और जानें हर राशि के लिए शुभ-अशुभ संकेत.

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. दिन में कई शुभ योग बन रहे हैं. चंद्रमा सिंह राशि में स्थित है, मघा नक्षत्र सुबह से शाम 7:38 तक रहेगा और इसके बाद पूर्वा-फाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा.

सोने-चांदी के दामों में आज भारी उछाल देखने को मिला है. दिल्ली, लखनऊ और इंदौर के सर्राफा बाजार में सोने के रेट 1.26 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए.