Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है. सुबह-शाम ठंडी हवाओं और कोहरे ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी.

आज का दिन अत्यंत शुभ और धार्मिक ऊर्जाओं से भरा है क्योंकि यह देवउठनी एकादशी का पावन अवसर है. भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है. तुलसी विवाह का विशेष महत्व है. जानिए 12 राशियों के लिए आज का राशिफल.

आज 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी (प्रबोधिनी एकादशी) मनाई जा रही है. इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है. तुलसी विवाह का भी आज विशेष योग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और पूजा-व्रत का महत्व.

देवउठनी एकादशी 2025 का दिन अत्यंत शुभ माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और चार महीने से रुके सभी मांगलिक कार्य शुरू होते हैं. शास्त्रों के अनुसार, कुछ विशेष उपाय करने से धन, वैभव और सौभाग्य प्राप्त होता है.

ब्रिटेन के ऐतिहासिक वॉल्थम एबे चर्च में तब सनसनी मच गई जब दीवारों से एक ममी बनी बिल्ली मिली. कहा जा रहा है कि यह वही चर्च है जहां इंग्लैंड के आखिरी एंग्लो-सैक्सन राजा हेरोल्ड गॉडविनसन को दफनाया गया था. माना जाता है कि यह बिल्ली राजा की आत्मा को बुरे साए से बचाने के लिए दीवार में दफन की गई थी.

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी रैकेट का पर्दाफाश किया है. आरोपी ‘बाबा किस्मतवाले’ नाम से टेलीग्राम चैनल चलाकर देशभर में लोगों का बैंकिंग डेटा बेचता था. पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड को जामताड़ा से गिरफ्तार किया है.

AIBE 2025 के लिए आज यानी 31 अक्टूबर रजिस्ट्रेशन करने का आखिरी दिन है. जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे allindiabarexamination.com पर जाकर आज ही रजिस्ट्रेशन करें. 30 नवंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड 15 नवंबर को जारी होंगे.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर पूरा देश जश्न मना रहा है. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद बॉलीवुड और साउथ के सितारों ने भी खुशी जाहिर की. करीना कपूर से सुनील शेट्टी तक ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को किया सलाम.

शादी के सीजन से पहले सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले दिन की तुलना में सोना-चांदी दोनों के भाव करीब 1,000 रुपये तक घटे हैं.

इस साल सर्दी ने उम्मीद से पहले ही दस्तक दे दी है. नवंबर शुरू होने से पहले ही कई राज्यों में ठंडी हवाएं, धुंध और बारिश का असर दिखने लगा है. दिल्ली में स्मॉग और गिरते तापमान से लोगों को सर्द मौसम का अहसास हो रहा है.