Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


16 साल की उम्र में डेब्यू से लेकर 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों तक, सचिन तेंदुलकर का सफर बेमिसाल रहा है. उनके जन्मदिन के मौके पर देखिए उनके जीवन की 6 सबसे बड़ी कहानियाँ और वो रिकॉर्ड्स जिन्होंने उन्हें 'क्रिकेट का भगवान' बना दिया.

टीवी के चॉकलेट बॉय करण वाही अब अध्यात्म की राह पर हैं. पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में उन्होंने खुलासा किया कि कैसे तुलसी की माला और मंत्रों के जाप ने उनके गुस्से को शांत किया और उनकी जिंदगी से नकारात्मकता को हमेशा के लिए दूर कर दिया.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने 66 रनों की शानदार पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह अब टी20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान 3000 से अधिक रन बनाने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी खिलाड़ी हैं.

बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन पूरा होते ही साइबर अपराधियों का गिरोह सक्रिय हो गया है. ये ठग छात्रों के रोल नंबर और निजी जानकारी निकालकर उन्हें फेल होने का डर दिखाते हैं और पास कराने के बदले हजारों रुपयों की मांग कर रहे हैं. शिक्षा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कोई भी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से फोन नहीं करता है.

जिला अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए थार सवार बदमाशों ने एक ग्रामीण और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया. खेत में पानी के विवाद को लेकर शुरू हुई यह रंजिश अस्पताल तक जा पहुँची, जहाँ बदमाशों ने पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सरेआम कुल्हाड़ी और लाठियों का इस्तेमाल किया.

शादी-ब्याह के सीजन के बीच सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट आई है. MCX पर चांदी ₹6,000 टूटकर ₹2.42 लाख के करीब आ गई है, जो अपने लाइफटाइम हाई से ₹1.97 लाख सस्ती है. वहीं, सोना भी अब ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर मिल रहा है.

क्या पंड्या ब्रदर्स के बीच सब ठीक नहीं है? हाल ही में एक मजेदार इंटरव्यू के दौरान जब मिस्टर नैग्स ने हार्दिक पंड्या का जिक्र किया, तो क्रुणाल के रिएक्शन ने फैंस को हैरान कर दिया. टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद से ही दोनों भाइयों के बीच अनबन की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

सालों के इंतजार के बाद आखिरकार मधुबाला की बायोपिक पर काम शुरू हो गया है. 'धुरंधर' फेम सारा अर्जुन इस चुनौतीपूर्ण रोल को निभाने के लिए तैयार हैं. फिल्म में मधुबाला की खूबसूरती के साथ-साथ दिलीप कुमार और किशोर कुमार के साथ उनके रिश्तों की अनकही दास्तां भी दिखाई जाएगी.

फतेहपुर के ज्वालागंज चौराहे पर आज भारी हंगामा देखने को मिला. महिला सशक्तिकरण बिल के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा ने विपक्षी दलों को घेरा. विधायक की अगुवाई में महिलाओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया और नारेबाजी की.

सियासी गलियारों में मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम मोदी पर दिए बयान को लेकर उबाल है. उपराष्ट्रपति ने बीदर में खरगे की मौजूदगी में ही उन पर तीखा हमला बोला, जबकि निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू समेत बीजेपी के बड़े नेताओं ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ अपराध बताया है.