Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव आज अपनी लॉन्ग-टाइम फ्रेंड वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. जहां कुलदीप मैदान के जादूगर हैं, वहीं उनकी होने वाली पत्नी ऑस्ट्रेलिया से पढ़ी-लिखी कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं.

फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध के पीछे छिपे दर्द को उजागर करते हुए पूर्व मिस इंडिया तनुश्री दत्ता ने दावा किया है कि न्यूकमर्स को पहले बड़े सपने दिखाए जाते हैं और फिर उन्हें ऐसी स्थिति में छोड़ दिया जाता है जहाँ से कई लोग कभी वापस नहीं लौट पाते.

मुजफ्फरनगर में एक महिला कार चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते बचा. प्रैक्टिस के दौरान कार बेकाबू होकर सब्जी की दुकान में घुस गई. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे दुकानदार ने भागकर अपनी जान बचाई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल.

आगरा के कुकथरी गांव में गुरुवार को अमोनिया गैस लीक होने से मौत का साया मंडराने लगा. गैस की तीखी बदबू से बचने के लिए ग्रामीण घर छोड़कर खेतों की ओर भागे. इस हादसे में करीब 80 लोगों की हालत बिगड़ गई है. प्रशासन अब कोल्ड स्टोर के सुरक्षा मानकों की जांच कर रहा है.

सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! यूपी में 60,751 और बिहार में 20,000 से ज्यादा आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. बिना किसी कठिन परीक्षा के केवल मेरिट के आधार पर चयन का मौका. पूरी जानकारी के लिए हमारी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें.

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ रही है. शुक्रवार को चांदी 0.7% और सोना 0.3% गिरकर बंद हुआ. इस रिपोर्ट में समझें कि अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों के कारण बाजार की चाल कैसे बदल गई है.

पश्चिम एशिया में तनाव अब अपने चरम पर है. इजरायल ने तेहरान स्थित ईरान के परमाणु केंद्र 'तालेकान' पर हमला कर दुनिया को चौंका दिया है. ईरान ने जवाबी कार्रवाई के लिए 'सभी सीमाएं' तोड़ने की कसम खाई है. क्या यह संघर्ष विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहा है?

आईपीएल 2026 का बिगुल 28 मार्च को बजने वाला है, लेकिन मैदान पर जंग शुरू होने से पहले ही टीमों के खेमे में मायूसी है. SRH के कप्तान पैट कमिंस और KKR के स्टार गेंदबाज पथिराना समेत 5 मैच विनर खिलाड़ी फिलहाल अनफिट हैं. इनकी अनुपस्थिति टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है.

विपुल अमृतलाल शाह की 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' ने सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. कम बजट होने के बावजूद इस फिल्म ने 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है.

मिडिल ईस्ट में मचे घमासान से प्रभावित हुई गैस सप्लाई के बीच कनाडा ने भारत को 'एनर्जी सुपरपावर' के रूप में साथ देने का वादा किया है. कतर से सप्लाई बाधित होने पर कनाडा अब भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है.