Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ ने अब सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल को निशाना बनाया है. वायरल ऑडियो में 'गंभीर परिणाम' भुगतने की चेतावनी दी गई है, जिसके बाद सुखबीर सिंह बादल ने भगवंत मान सरकार की सुरक्षा नीति पर तीखे सवाल उठाए हैं.

रमजान का महीना खत्म होने को है और अब सबकी निगाहें शव्वाल के चांद पर हैं. क्या भारत में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद? जानिए सऊदी अरब और भारत के बीच चांद दिखने का गणित और संभावित तारीखें.

अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का आइटम नंबर 'सरके चुनर' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. डबल मीनिंग लिरिक्स और भड़काऊ विजुअल्स की वजह से सोशल मीडिया पर फिल्म का बहिष्कार हो रहा है. बढ़ते हंगामे को देखते हुए मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा लिया है.

बरेली पुलिस और हत्यारोपी अफसर खान के बीच मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ में आरोपी ढेर हो गया. सोमवार को पत्नी से विवाद सुलझाने पहुंची पंचायत में अफसर ने खूनी खेल खेलते हुए अपनी सास और साले की हत्या कर दी थी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी मारा गया.

अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित एक निजी अस्पताल में फिल्मी अंदाज में हुई फायरिंग से दहशत फैल गई. घायल युवक वेदपाल, जो AMU छात्र नेता का भाई है, पर प्रेमिका के दो सिपाही भाइयों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. पुलिस ने आरोपी भाइयों के पिता को हिरासत में ले लिया है और मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने चयनित उम्मीदवारों को पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी है. कोचिंग माफियाओं और सोशल मीडिया पर बढ़ती 'सेल्फ-ब्रांडिंग' को रोकने के लिए आयोग ने सख्त नियम लागू किए हैं.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के हालातों ने भारतीय सर्राफा बाजार में खलबली मचा दी है. मंगलवार को चांदी की कीमतों में ₹3000 और सोने में ₹860 की बड़ी तेजी देखी गई. ट्रंप की ईरान को चेतावनी और तेल सप्लाई ठप होने के डर से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर बुलियन का रुख किया है.

योगी सरकार ने उपभोक्ताओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए अंडों की बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब यूपी में बिकने वाले हर अंडे पर उसकी 'जन्म कुंडली' लिखी होगी. 1 अप्रैल से बिना मुहर वाले अंडे बेचने पर सख्त कार्रवाई और माल जब्ती का प्रावधान किया गया है.

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में हलचल तेज हो गई है. दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस की पुरानी चोट ने टीम की चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिसके बाद कप्तानी के लिए अभिषेक शर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है.

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर फैंस को चौंका दिया है. फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है. फिल्म के निर्देशक ने अब इस बदलाव की असली वजह का खुलासा किया है.