Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rakesh Kumar


Sr. Sub-Editor

भारत एक्सप्रेस


इंटरनेट पर अक्सर इंसानों को कुत्तों के साथ खेलते या मवेशियों को खाना खिलाते हुए दिखाए जाने वाले कई वीडियो के बीच, यह क्लिप थोड़ा अलग है. इस वीडियो में कुत्ता शांति से भैंस की पीठ पर खड़ा है और सवारी कर रहा है.

पार्किंग मुद्दे के संबंध में अपने पड़ोसी की शिकायत सुनकर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सुरक्षा कर्मियों को मामले को देखने के लिए कहा और उन्हें समस्या को जल्द से जल्द हल करने का निर्देश दिया.

दावा किया जा रहा है कि अंजू के मामले में ISI का हाथ है. हालांकि शक की वजह भी है. फेसबुक के जरिए साल 2019 में दोनों की दोस्ती हुई. पिछले साल से अंजू लगातार पाकिस्तान जाने की कोशिश में थी, लेकिन वीजा नहीं लग पा रहा था.

सड़कों पर सैलाब, घरों में मलबा! तेलंगाना से लेकर उत्तराखंड तक मॉनसून की बारिश से तबाही

संदेह के आधार पर पुलिस ने दुलारो देवी को हिरासत में ले लिया और उससे उसके पति के बारे में पूछताछ की. पुलिसिया पूछताछ में दुलारो ने अपना जुर्म कबूल लिया. उसने कबूल किया था कि रविवार की रात सोते समय रामपाल की हत्या कर दी थी.

जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा ने मामले में अपनी सजा के खिलाफ तीन लोगों की अपील पर सीबीआई  को नोटिस जारी कर जवाब मांगा. अदालत ने चार साल की कैद की सजा को निलंबित करने की दोषियों की मांग वाली याचिका पर भी सीबीआई से जवाब देने को कहा.

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एफएटीएफ की टीम नवंबर में इसके लिए भारत का दौरा करेगी. संजय कुमार मिश्रा ने 2020 से ही इससे जुड़ी तैयारियों की कमान संभाल रखी है. इस अहम मौके पर उनको पद से हटाना उचित नहीं होगा.

रिपोर्टों के अनुसार, गृह मंत्रालय मैतई और कुकी दोनों समुदायों के प्रति लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है. हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार बातचीत कर रही है.

नित्यानंद राय ने जानकारी दी कि सभी शहीद की विधवाओं को मुआवजा 1.5 करोड़ से लेकर 3 करोड़ तक दी गई है. उन्होंने कहा कि 8 शहीदों के परिजनों को कुल मुआवजा 1.5 करोड़ रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच मिला, 29 को 2 करोड़ रुपये से 2.5 करोड़ रुपये के बीच मिला

कंझावला हिट-एंड-रन मामले में दायर अपने आरोप पत्र में दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों के पास बचाने के पर्याप्त अवसर थे, लेकिन उन्होंने जानबूझकर उसे कार से घसीटा ताकि वह मर जाए.