Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई. हादसे के वक्त होटल में ठहरे मेहमान सो रहे थे, जबकि कई लोगों के दम घुटने की भी खबर है.

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भारी भीड़ के बीच करंट फैलने की अफवाह और खंभा गिरने के बाद भगदड़ मच गई. हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत और 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.

IMD ने 17 अगस्त को कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड समेत कई इलाकों में मौसम बेहद खराब रहने का अनुमान है.

17 अगस्त को नाग पंचमी के साथ कई शुभ योग बन रहे हैं. चित्रा नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर और विशेष चौघड़िया दिन को खास बना रहे हैं. पूजा, खरीदारी और नए काम के लिए शुभ समय जानने के साथ राहुकाल से बचना जरूरी है.

17 अगस्त 2026 को चंद्रमा के तुला राशि में गोचर और वाशि-सुनफा योग का प्रभाव कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. मकर, धनु, मीन और कन्या को करियर में सफलता के संकेत हैं, जबकि वृश्चिक को निवेश में सावधानी बरतनी होगी.

‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनूप्रिया ए. नागर ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर फिल्म की कहानी और आध्यात्मिक दृष्टिकोण पर चर्चा की. साथ ही फिल्म की कहानी और सनातन भाव की धीरेंद्र शास्त्री ने सराहना की.

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बिलावर इलाके में 15 अगस्त के अगले दिन पाकिस्तानी चिन्ह वाला संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि यह महज हवा के साथ आया या इसके पीछे कोई साजिश थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने तीखा पलटवार किया है. चिदंबरम ने कहा कि उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ होने पर गर्व है, जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई.

मथुरा के औरंगाबाद इलाके में तेज रफ्तार डंपर ने बाजार में तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें 20 वर्षीय युवक और 6 साल की बच्ची की मौत हो गई. हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार हो गया..

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत देश के शीर्ष नेताओं ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने उन्हें दूरदर्शी राजनेता बताते हुए कहा कि उनके फैसलों और विचारों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया.