Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल ले जाने के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की कमान CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने संभाली. अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा के दौरान उनके भावुक होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने रेलवे आधुनिकीकरण, डिजिटल इंडिया और सेमीकंडक्टर मिशन में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

स्काईरूट एयरोस्पेस आज अपने पहले प्राइवेट ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल 'विक्रम-1' का प्रक्षेपण करेगी, जिसे भारतीय निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए इसे युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बताया.

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है. आईएमडी ने यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल समेत 17 राज्यों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटा दिया. आज सुबह हुई कार्रवाई के दौरान धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

18 जुलाई 2026 को ग्रहों के विशेष गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. कुछ राशियों को धन लाभ और करियर में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को निवेश और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है. जानिए मेष से मीन तक आज का पूरा राशिफल और किन राशियों के लिए दिन रहेगा सबसे शुभ.

18 जुलाई 2026, शनिवार को आषाढ़ शुक्ल पंचमी, रवि योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है. जानें आज का राहुकाल, शुभ चौघड़िया, पंचांग और शनि देव को प्रसन्न करने के विशेष उपाय.

जालौन की एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से अपनी मर्जी से शादी करने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है. युवती ने परिवार पर जबरन शादी कराने और झूठा केस दर्ज कराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है...

भारत में E20 पेट्रोल को लेकर वाहन चालकों के बीच चिंता बढ़ रही है, जबकि ब्राजील, अमेरिका और कई अन्य देशों में इथेनॉल मिश्रित ईंधन लंबे समय से इस्तेमाल हो रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, दोनों मॉडलों के बीच सबसे बड़ा अंतर वाहन तकनीक, पुरानी गाड़ियों की अनुकूलता और ईंधन विकल्पों का है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. जानिए हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक कैसे काम करती है और किन देशों में पहले से चल रही हैं ऐसी ट्रेनें...