Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


NEET पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया.इसके जवाब में राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाते हुए छात्रों की तीन प्रमुख मांगों को दोहराया.

आईएमडी ने अगले 8 घंटों के लिए 12 राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, एमपी, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में 70 किमी/घंटा तक की हवाएं चल सकती हैं.

नीट पेपर लीक को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों से लुटियंस दिल्ली के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा सामान्य रूप से जारी रहेगी.

नीट पेपर लीक को लेकर जारी छात्र आंदोलन पर अभिनेता सलमान खान ने प्रतिक्रिया देते हुए छात्रों और अभिभावकों के साहस की सराहना की. उन्होंने आंदोलन के हिंसक होने पर दुख जताया और राजनीतिक दलों से इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ नहीं उठाने की अपील की.

23 जुलाई 2026 को सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के शुभ संयोग में कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर ग्रोथ और रुके काम पूरे होने के संकेत हैं. वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, निवेश और गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

23 जुलाई 2026, गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और शुभ योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो पूजा और नए कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. आज तुलसी में हल्दी का पीला धागा बांधकर भगवान विष्णु की आराधना करने से सुख-समृद्धि और तरक्की के योग मजबूत होने की मान्यता है.

DRDO और अडानी डिफेंस भारतीय वायुसेना के लिए अगली पीढ़ी का स्वदेशी AEW&C Mk-II प्लेटफॉर्म विकसित करेंगे. 6 एयरबस A321 विमानों पर अत्याधुनिक रडार और मिशन सिस्टम लगाए जाएंगे, जिससे भारत की हवाई निगरानी क्षमता कई गुना बढ़ेगी.

भारतीय नौसेना में 'माहे क्लास' ASW-SWC श्रृंखला का दूसरा युद्धपोत INS मालवन शामिल हो गया है, जिससे पनडुब्बी रोधी क्षमता और मजबूत होगी. 80% से अधिक स्वदेशी तकनीक से लैस यह युद्धपोत तटीय और उथले समुद्री क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए तैयार है.

दिल्ली पुलिस के निर्देश पर सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत 16 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. हालांकि डीएमआरसी ने साफ किया है कि इंटरचेंज सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी और यात्री स्टेशन के भीतर ट्रेन बदल सकेंगे.

अजित पवार की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के विकास और जनसेवा में उनके योगदान को याद करते हुए उनके विजन की सराहना की.