Ajit Pawar Birth Anniversary: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अजित पवार की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम शीर्ष नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. 22 जुलाई को अजित पवार को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सामाजिक योगदान और प्रशासनिक कार्यशैली की जमकर सराहना की.
यही नहीं पीएम मोदी ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि अजित पवार ने महाराष्ट्र के समग्र विकास और जन-जन की सेवा के लिए जो विजन तैयार किया था, राज्य की एनडीए सरकार उसे पूरा करने के लिए बिना रुके दिन-रात काम कर रही है.
Remembering Shri Ajit Pawar Ji on his birth anniversary. His service to society and contribution to Maharashtra’s development were noteworthy. He was widely respected by all sections of society. The NDA Government in the state is working tirelessly to realise his vision.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 22, 2026
‘समाज के हर वर्ग में था दादा के प्रति गहरा सम्मान’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्रति अपनी संवेदनाएं और आदर व्यक्त किया. पीएम मोदी ने लिखा कि अजित पवार को उनकी जयंती पर नमन करते हुए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. समाज के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा और महाराष्ट्र की आर्थिक-सामाजिक प्रगति में उनके प्रयासों का दायरा बेहद व्यापक था.
इसके अलावा ही पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि अजित दादा (Ajit Pawar Birth Anniversary) को समाज के हर वर्ग में अपार सम्मान हासिल था और उनके विचारों व विजन को साकार करना ही राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है.
देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी ने भी किया याद
प्रधानमंत्री के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अजित पवार की जयंती पर उन्हें नमन किया. नितिन गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अजित दादा का योगदान अमिट है.
वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो अलग-अलग संदेश जारी कर उनकी बेबाकी, मजबूत नेतृत्व और प्रशासनिक दक्षता को याद किया. फडणवीस ने कहा कि अजित दादा का दूरदर्शी दृष्टिकोण और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की कला ने महाराष्ट्र के विकास मॉडल को एक नई दिशा देने का काम किया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

