Bharat Express DD Free Dish


पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर अहमदाबाद का कांकरिया लेकफ्रंट करीब 1.25 लाख दीयों से रोशन हुआ. अमित शाह और भूपेंद्र पटेल ने ‘एक दीपक आशीर्वाद नो’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

Indore cow theft: मध्य प्रदेश के इंदौर में गाय चोरी के शक में चंदर लोहार के साथ कथित मारपीट की गई. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती चंदर की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने करणी सेना पदाधिकारी मानसिंह राजावत को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक अतिरिक्त टैरिफ की अमेरिकी प्रस्तावित व्यवस्था के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा नीति पर रुख स्पष्ट किया है. विदेश मंत्रालय ने अमेरिका को टैरिफ को लेकर दो टूक जवाब दिया है.

Jammu Rohingya basti: जम्मू के करयानी तालाब इलाके में कथित अवैध बस्ती को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है. जमीन खाली करने के निर्देश के बाद यहां रह रहे लोग अपनी झुग्गियां हटाने में जुटे हैं.

Salman Khan Ganpati Viral Video: सलमान खान का गणपति बप्पा की आरती करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. इसमें 12,405 सहायक अध्यापकों और 2,607 PGT पद शामिल हैं. लिखित परीक्षाएं दिसंबर 2026 में प्रस्तावित हैं.

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती हैं. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद 'राइज एंड फॉल 2' में एंट्री की अटकलें तेज हैं.

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. जहां एक तरफ बप्पा को मोदक-लड्डू चढ़ाए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसा नजारा काफी अनोखा है.

UP news: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के अड़ार पाकड़ गांव में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज जमीन पर कथित निर्माण कर मदरसा और उर्दू कोचिंग सेंटर चलाने की शिकायत की गई है. प्रशासन ने राजस्व रिकॉर्ड और मौके की स्थिति की जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली के एक इलाके में चार मंजिला इमारत झुकने से हड़कंप मच गया. एहतियात के तौर पर इमारत खाली करा दी गई और MCD, पुलिस व दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.