Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


द लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में एक साल के अंदर 90 लाख लोगों की मौत प्रदूषण के चलते हुई. जिनमें से 66 लाख 70 हजार लोगों की मौत का कारण वायु प्रदूषण बना. भारत में 2019 में प्रदूषण से मरने वालों की संख्या 23.5 लाख थी.

2 नवंबर की सुबह दिल्ली में गहमा-गहमी थी। राजघाट पर पुलिस बढ़ा दी गई थी। उम्मीद थी कि पूछताछ के लिए ED ऑफिस जाने से पहले CM अरविंद केजरीवाल बापू की समाधि पर जाएंगे। हालांकि, केजरीवाल ED के समन पर पेश नहीं हुए। उल्टा उन्होंने चिट्ठी लिखकर इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता दिया।

बिग बॉस OTT-2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव पर सांपों की तस्करी का आरोप लगा है। नोएडा पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मामले में FIR दर्ज की है. एल्विश पर रेव पार्टी करवाने का आरोप है. इस मामले का खुलासा बीजेपी सांसद मेनका गांधी से जुड़े ऑर्गनाइजेशन PFA ने स्टिंग ऑपरेशन से किया.

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में महंगाई का मुद्दा नदारद है. कई बड़े नेता अपने करीबियों को टिकट दिलाने के खेल में उलझे हुए हैं. नतीजन जनता की दिक्कतें इस बार बहस का विषय हैं ही नहीं. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दोनों दिग्गज दिग्जविजय सिंह और कमलनाथ का टिकटों पर झगड़ा सरेआम हो चुका है.

चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग उम्मीदवारों और पार्टियों को चुनाव आयोग एक सिंबल देता है। इस सिंबल को चुनाव चिह्न कहते हैं। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न देने का मकसद यह होता है कि जो वोटर अनपढ़ हैं। वह मतपत्र पर छपे सिंबल को देखकर वोट कर सकें।

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर एक महिला समेत 9 और लोगों ने आत्महत्या कर ली। 19 से 31 अक्टूबर तक यानी 13 दिनों में 25 लोग सुसाइड कर चुके हैं। यह संख्या 1990 के मंडल आंदोलन के दौरान की गईं आत्महत्याओं के आंकड़े के बाद सबसे ज्यादा है।

देश में इस साल के अंत में ओडिशा सहित पांच राज्यों में विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव से पहले अलग-अलग राज्यों में कई ऐसे गड़े मुर्दे उखाड़े जाने लगे हैं जिससे सत्ताधारी या विपक्षी पार्टियों को फायदा पहुंच सकता है. इन्हीं मुद्दों में से एक है जगन्नाथ मंदिर के खजाने का मुद्दा.

हमास सिर्फ गोला-बारूद से ही इजरायल को नुकसान नहीं पहुंचा रहा, बल्कि उसने साइकोलॉजिकल वॉर भी छेड़ रखा है. वो अगवा किए हुए यहूदी लोगों की वीडियो जारी कर रहा है ताकि प्रेशर में आकर इजरायल कमजोर पड़ जाए. ये तरीका काफी पुराना लेकिन बेहद खतरनाक माना जाता रहा.

देश को पहली RAPID रेल 'नमो भारत' मिल गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-8 में बने स्टेशन से 'नमो भारत' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 21 अक्टूबर से रैपिड ट्रेन सेवा आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी.

चारों तरफ इस्लामिक देशों से घिरे इजरायल पर यहूदियों के अलावा फिलिस्तीनी भी दावा करते रहे. फिलहाल सोशल मीडिया पर कई दावे दिखेंगे, जिनके मुताबिक ये जमीन असल में मुस्लिमों की थी. उन्होंने हिटलर के सताए यहूदियों को शरण दी और फिर यहूदियों ने उन्हें अपने ही घर से निकाल दिया.