Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


अगले महीने पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे सामने आया है। सर्वे में कुछ चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। जिन राज्‍यों में अगले महीने चुनाव होने हैं उनमें राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं।

बिहार में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की सभी बोगियां पटरी से उतर गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल हादसा भी बिहार में ही हुआ था। आज से 42 साल चार महीना पहले 6 जून, 1981 को देश की सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना सहरसा-मानसी रेलखंड के धमारा घाट के पुल संख्या 51 पर हुई थी.

विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते समय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने फ्रीबीज स्कीम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'पता नहीं क्यों सभी सरकारों को 5 साल याद नहीं आती, आखिरी महीने या 15 दिन में ही सभी घोषणाएं करने की याद आती है, लेकिन ये राज्य सरकारों का अधिकार है।'

बीजेपी की मध्य प्रदेश के लिए चौथी लिस्ट के 57 उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और 24 मंत्रियों के नाम जरूर हैं, लेकिन चौंकाने वाला नाम एक भी नहीं है। टिकट बांटने की तेज शुरुआत कर भाजपा ने विरोधी टीम कांग्रेस के लिए दबाव के हालात खड़े कर दिए हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 42 उम्मीदवारों के नाम हैं। यह लिस्ट जारी होने के बाद से ही राजस्थान में सियासी गर्मागर्मी का माहौल बन गया है। राजस्थान में पहली सूची में वसुंधरा राजे के समर्थकों को तवज्जों नहीं मिली है।

बीजेपी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जनाक्रोश और परिवर्तन यात्राएं निकाल चुकी है. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिए भी पार्टी जनता के बीच पहुंचकर आशीर्वाद मांग चुकी है. इन सबसे हटकर बात करें तो बीजेपी अपने सबसे बड़े चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी प्रचार के मैदान में पहले ही उतार चुकी है.

पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसी के साथ इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। इस दौरान ज्यादातर सरकारी कामों पर अस्थाई रोक लगी रहेगी। ये वो काम होते हैं, जिनसे सरकार को फायदा होने का अंदेशा होता है।

Assembly Elections 2023: 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ देर बाद ही भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 162 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इनमें राजस्थान के 41, मध्य प्रदेश के 57 और छत्तीसगढ़ के 64 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

इजरायल और फिलीस्तीन के बीच जंग जारी है. इजराइल-हमास युद्ध का असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. इज़राइल-हमास युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों में 4.5% से अधिक की वृद्धि हो गई है. इसके साथ ही कच्चे तेल की सप्लाई में भी चुनौती खड़ी हो सकती है.

इजराइल पर हमास ने 20 मिनट में 5,000 रॉकेट दागे गए। इसी दौरान दक्षिणी इजराइल के कई इलाकों में हमास के लड़ाकों ने जमीनी हमला कर दिया। कुछ लड़ाके समुद्र के रास्ते स्पीड बोट से भी इजराइल में दाखिल हुए। दुनिया की सबसे शानदार खुफिया एजेंसी में शुमार मोसाद को इतने बड़े ऑपरेशन की भनक तक नहीं लगी।