Bharat Express DD Free Dish

समीर आलम




भारत एक्सप्रेस


FIR Against Ruchika Singh: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. नोएडा के एक्सप्रेस-वे थाने में रुचिका सिंह नाम की युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

Noida Cyber Fraud Gang Busted: नोएडा की फेस-3 थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में छह पुरुष और एक महिला शामिल हैं.

Greater Noida Drug Racket: ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से अलग-अलग तरह के ड्रग्स सहित, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है. पुलिस मामले की पूरी तफ्तीश कर रही है. 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां 18वीं मंजिल की बालकनी से एक युवती के लटकने का वीडियो वायरल हो गया.

Greater Noida STP Tank Accident: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसाइटी में एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से सफाई कर्मचारी और उसे बचाने उतरे सिक्योरिटी गार्ड की दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामले की जांच जारी है.

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक ही कंपनी में काम करने वाले दो युवकों के बीच महिला मित्र को लेकर विवाद हो गया. बहस इतनी बढ़ी कि आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर साथी की हत्या कर दी. कासना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Noida Fire Incident: नोएडा के मामूरा गांव में रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई थी. इस आगलगी की वजह से बिल्डिंग में फंसे दर्जनों लोगों को पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला.

Noida Cyber Fraud: गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर 8 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर कमिश्नरेट में चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत यह कार्रवाई की गई.

Noida Cyber Fraud: नोएडा की फेस-1 थाना पुलिस ने ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह स्पाइसजेट कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से पैसे ऐंठता था. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Paramount Golf Forest Robbery: नोएडा के पॉश सोसाइटी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में पिछले हफ्ते हुई चोरी और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने 4 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. इन बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूट के जेवरात, नकदी समते कई अन्य माल बरामद किये है.