Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Satwik Sharma




भारत एक्सप्रेस


उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह का राज्य का चिंतन शिविर शुरू हुआ, तीन दिवसीय राज्य का चिंतन शिविर हैं. हमारे सभी विभाग का आगे अच्छा प्रदर्शन रहे, सरलीकरण हो और 2025 तक उत्तराखंड श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो. साथ ही हमारी कार्य संस्कृति में सुधार आए. इस सभी विषयों पर हम चर्चा करने वाले हैं: सिएम पुष्कर सिंह

हमारे आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार, अरहर की दाल के साथ कुछ चीजों का सेवन शरीर पर जहर की तरह असर करता है.

कतर: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दोहा पहुंचे. जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने स्वागत किया.

गुजरात: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26-27 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे.

गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जामनगर हवाई अड्डे पर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और जामनगर उत्तर सीट से BJP की उम्मीदवार और रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा से की मुलाकात.

दिल्ली की अदालत ने पीएफआई के खिलाफ दायर ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है. अदालत ने पीएफआई दिल्ली के अध्यक्ष परवेज अहमद, महासचिव इलियास और कार्यालय सचिव अब्दुल को पेशी वारंट जारी किया है, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

महाराष्ट्र: शिंदे-फडणवीस सरकार के लिए मुसीबत शिंदे खेमे के विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि राज्यपाल कोश्यारी और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को शिवाजी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. हम ऐसी किसी भी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे अन्यथा हमें मौजूदा गठबंधन पर पुनर्विचार करना होगा.

पंजाब: लुधियाना में बस्ती जोधेवाल के पास एक थ्रेड फैक्ट्री में भीषण आग लगी. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दमकल के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

कोरई स्टेशन पर सुबह मालगाड़ी के पटरी से उतरने का मामला, 2 लोगों की मृत्यु हुई. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन हादसे में यात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. मृतकों के परिजनों को 5 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. गंभीर रूप से घायलों के लिए 1 लाख और मामूली रूप …

कर्नाटक: मंगलुरु ऑटोरिक्शा विस्फोट मामले में आरोपी शारिक के आवास से पुलिस ने सामान बरामद किया.