Md Shadan Ayaz
भारत एक्सप्रेस
Operation Sindoor: पाकिस्तान आतंकवादियों के शरण स्थल के रूप में पहचान बना चुका है, भारत ने नपे-तुले अंदाज में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया- विदेश सचिव
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ऑपरेशन सिंदूर के पीछे भारत सरकार की मंशा स्पष्ट की है. उन्होंने बताया कि भारत के पास पुख्ता सबूत हैं कि पाकिस्तान आतंकियों की शरणस्थली है. भारत ने नपे-तुले अंदाज में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.
Operation Sindoor: ‘न भूलते हैं, न माफ करते हैं…’ सिलसिलेवार क्रम में जानिए 22 अप्रैल से 7 मई तक क्या-क्या हुआ
22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में कुछ आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी. पर्यटकों ने बताया था कि आतंकियों ने चुन-चुनकर गोली मारी थी.
Operation Sindoor: एयरस्ट्राइक पर बोलीं लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां- “मेरा पूरा परिवार मोदी साहब के साथ है…आज सभी को श्रद्धांजलि दी गई”
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने कहा कि पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने के लिए मेरा पूरा परिवार प्रधानमंत्री मोदी के साथ है. भारतीय सेना ने आज बदला ले लिया है.
Operation Sindoor: “हम पर जंग थोपी गई…इसका जवाब देंगे,” भारत की एयरस्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान
हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने बयान जारी किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दुश्मन देश की ओर से "कायराना हमले" कर पाकिस्तान पर जंग थोपी गई है. पाकिस्तान के पास इसका जवाब देने का अधिकार है और दिया जा रहा है.
‘जिसकी भगवान राम में आस्था नहीं, वही भगवान राम और राम मंदिर पर सवाल उठाएगा’…राहुल गांधी के बयान पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम
अमेरिका दौरे के दौरान ब्राउन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि सभी पौराणिक पात्र हैं. भगवान राम भी उसी प्रकार के थे, वे क्षमाशील थे और दयालु थे.
एक्टर एजाज खान को पुलिस ने विवादित “हाउस अरेस्ट” शो के लिए किया तलब
बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर मुंबई के अंबोली में पुलिस ने पिछले शुक्रवार को एजाज खान और 'हाउस अरेस्ट' के निर्माता राजकुमार पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.
Punjab Blackout Drill: जंग की आशंका के बीच पंजाब छावनी में किया गया ’30 मिनट का ब्लैकआउट’ अभ्यास
अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती कस्बे में रात 9 बजे से 9:30 बजे तक ब्लैकआउट अभ्यास किया गया. उन्होंने बताया कि रात 9 बजे सायरन बजने के बाद इलाके की सभी लाइटें बंद कर दी गईं.
Rajasthan News: 20 लाख रुपए घूस लेते विधायक रंगे हाथ गिरफ्तार… विधानसभा में सवाल हटाने के लिए मांगे थे 10 करोड़
ACB ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक जयकृष्ण पटेल को 20 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. वह बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र (एसटी) का प्रतिनिधित्व करते हैं.
अजय राय के राफेल और नींबू-मिर्ची वाले बयान पर भड़के अनुराग ठाकुर…कहा- कांग्रेस खुद एक मजाक बन गई है
धर्मशाला में कांगड़ा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा, "कांग्रेस खुद एक मजाक बन गई है. सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी राफेल पर राहुल गांधी को फटकार लगाई थी.
पाकिस्तान ने UN महासचिव से भारत को रोकने की लगाई गुहार, कहा- भारत को ‘संयम दिखाने’ की सलाह दें
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर में हुए घातक आतंकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भारत को "जिम्मेदारी से काम करने" और "संयम दिखाने" की सलाह देने को कहा है.





