Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाकिस्तान ने UN महासचिव से भारत को रोकने की लगाई गुहार, कहा- भारत को ‘संयम दिखाने’ की सलाह दें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर में हुए घातक आतंकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भारत को “जिम्मेदारी से काम करने” और “संयम दिखाने” की सलाह देने को कहा है.

Shehbaz Sharif

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ. (फाइल फोटो)

एक तरफ पाकिस्तान के नेता भारत को लेकर ऊल जुलूल बक रहे हैं. बिलावल भुट्टो तो सिंधु नदी में खुन बहाने की बात कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मामले में दखल देने की गुहार लगा रहा हे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर में हुए घातक आतंकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भारत को “जिम्मेदारी से काम करने” और “संयम दिखाने” की सलाह देने को कहा है. शहबाज शरीफ के कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान “भारत द्वारा किसी भी दुस्साहस की स्थिति में अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की पूरी ताकत से रक्षा करेगा.”

उन्होंने 22 अप्रैल के हमले से पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ने वाले भारत के बयान को भी खारिज कर दिया. जम्मू और कश्मीर के पहलगाम शहर के पास हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और इसे 2019 में पुलवामा हमले के बाद से इस क्षेत्र में सबसे घातक हमला कहा गया है.

भारत अगले 36 घंटो में कर सकता है हमला

भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों को दोषी ठहराते हुए कई कड़े उपायों की घोषणा की है. इनमें 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करना और भारत-पाकिस्तान सीमा पर अटारी भूमि ट्रांजिट प्वाइंट को तुरंत बंद करना शामिल है. दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी उच्च स्तर पर है.

सरकार ने कई देशों को इस हमले के बारे में जानकारी दी है. भारत सरकार ने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का संकल्प लिया है. सरकार हर रोज रणनीतियों को लेकर अलग-अलग समीति और प्रमुखों के साथ मीटिंग कर रही है. वहीं पाकिस्तान की ओर से अनर्गल बयानों का दौर जारी है. पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने दावा किया है कि भारत अगले 24 से 36 घंटे में पाकिस्तान पर हमला कर सकता है.


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: पाकिस्तान का दावा- हमारे पास खुफिया जानकारी…भारत अगले 24 से 36 घंटे में कर सकता है हमला


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital