Md Shadan Ayaz
भारत एक्सप्रेस
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 200 मीटर लंबा ‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज के पहले स्पैन इसी महीने होगा लॉन्च, अगस्त तक निर्माण होगा पूरा
मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 200 मीटर लंबा ‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज बनाने की योजना है. इस ब्रिज में 100-100 मीटर के दो स्पैन हैं और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली, मुंबई और चेन्नई को जोड़ने वाला) पर नाडियाड के पास लॉन्च किया जाएगा.
UPI लेनदेन में फरवरी में 33 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू भी 20 प्रतिशत बढ़कर 21.96 लाख करोड़ रुपये पहुंचा
फरवरी में प्रतिदिन 57.5 करोड़ UPI लेनदेन हुए हैं और जनवरी में इनकी संख्या 54.8 करोड़ प्रतिदिन थी. इसके कारण यूपीआई से प्रतिदिन होने वाले लेनदेन की वैल्यू बढ़कर 78,446 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि जनवरी में 75,743 करोड़ रुपये थी.
PM Modi ने कहा- ‘जहान-ए-खुसरो’ के आयोजन में हिंदुस्तान की माटी की खुशबू, शेयर की कार्यक्रम की झलक
PM Modi ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "जहान-ए-खुसरो आकर खुश होना स्वाभाविक है. इस तरह के आयोजन न केवल देश की संस्कृति और कला के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इनसे एक सुकून भी मिलता है."
उत्तराखंड: सेना ने रेस्क्यू किए 14 और श्रमिक…..अब भी 8 बाकि, CM Dhami ने कहा- पीएम मोदी ने दिया हर संभव मदद देने का आश्वासन
माणा के निकट हुए हिमस्खलन के कारण BRO के फंसे श्रमिकों के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है. भारतीय सेना ने 14 और श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया गया है. स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिए.
IIT बाबा उर्फ अभय सिंह को न्यूज डिबेट में लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस चौकी के बाहर आईआईटी बाबा ने दिया धरना
महाकुंभ में चर्चित हुए आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को नोएडा में एक निजी चैनल के न्यूज डिबेट कार्यक्रम में उनके साथ मारपीट की गई. उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि भगवाधारी कुछ लोग न्यूजरूम में आए और कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी की और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की.
बिहार के नालंदा में मिड-डे मील खाने से 60 बच्चे बीमार, पीड़ित छात्रों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) राजकुमार ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि समस्या खराब भोजन की गुणवत्ता या तैयारी में लापरवाही की वजह से हुई है. शिक्षा विभाग ने आश्वासन दिया है कि भोजन की तैयारी और वितरण में लापरवाही को खत्म करने के लिए निगरानी प्रक्रियाओं को कड़ा किया जाएगा.
“दान पर जिंदा रहने वाला देश किसी को उपदेश न दे”, भारत ने UNHRC के 58वेंं सत्र की बैठक में पाकिस्तान को लताड़ा
भारत ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 58वें सत्र की सातवीं बैठक में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की और उसे एक "विफल देश" बताया, जो जीवित रहने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर है.
ICC चैंपियन ट्रॉफी 2025 में ड्यूटी करने से मना करने पर पाकिस्तान में 100 से अधिक पुलिसकर्मी बर्खास्त
पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सुरक्षा ड्यूटी करने से मना करने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मी पुलिस बल की अलग-अलग शाखाओं से जुड़े थे.
AAP ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में राज्यसभा MP संजीव अरोड़ा को दिया टिकट, केजरीवाल का राज्यसभा जाने के लग रहे कयास
म आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है. आप नेता संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम सीट से टिकट मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया.
झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में घायल, बेटा चला रहा था स्कॉर्पियो
बताया गया कि हादसा बुधवार को तड़के पौने चार बजे तब हुआ, जब गाड़ी चला रहे सांसद के पुत्र सोमवित माजी को झपकी आ गई और उन्होंने लातेहार में होटवाग नामक जगह पर एनएच-75 के पास खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी. सांसद ड्राइविंग सीट के ठीक पीछे बैठी थीं.





