Bharat Express DD Free Dish

Md Shadan Ayaz




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने 'विश्व वन्यजीव दिवस' पर गुजरात के जूनागढ़ जिले स्थित 'गिर वन्यजीव अभयारण्य' में जंगल सफारी का आनंद लिया और एशियाई शेरों को करीब से देखा. पीएम मोदी डीएसएलआर कैमरे से शेरों की तस्वीरें खींचते नजर आए.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को मीडिया से कहा कि यूक्रेन अमेरिका के साथ खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है. लंदन में ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के बाद देर रात कुछ यू.के. मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "अगर दोनों पक्ष तैयार हैं तो समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे."

कांग्रेस विधायक बसवराजू शिवगंगा ने दावा किया कि सरकार की कमान संभालने के बाद वह इतना अच्छा प्रदर्शन करेंगे कि वह अगला विधानसभा चुनाव जीतेंगे और पूरे कार्यकाल के लिए सीएम बने रहेंगे.

नई दिल्ली में आईसीएआर (ICAR) पूसा परिसर में नमो ड्रोन दीदियों से बातचीत करते हुए जोनाथन फ्लेमिंग ने कहा कि वह यह देखकर उत्साहित हैं कि भारत किस तरह से महिला सशक्तिकरण के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है. इस तरह की पहल अन्य देशों की महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणा है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की 1,200 योजनाओं में से 1,100 में डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम के जरिए लोगों तक लाभ पहुंच रहा है.

प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा शनिवार और रविवार की आधी रात को जारी एक बयान में कहा गया  कि इजरायल ने मुस्लिम पवित्र महीने रमजान और यहूदी पासोवर की छुट्टी के दौरान गाजा पट्टी में एक अस्थायी युद्धविराम के लिए अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है.

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा, "पहली बार ट्रंप ने कोकेन के जोकर को उसके मुंह पर सच बताया. कीव शासन तीसरे विश्व युद्ध के साथ खेल रहा है और नाशुक्र सुअर को अपने मालिकों से जोरदार तमाचा मिला. यह उपयोगी है. लेकिन यह पर्याप्त नहीं है.

इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना ‘रमजान’ आज (2 मार्च) से शुरू हो गया है. शनिवार शाम चांद दिखने के बाद ‘रमजान’ के पवित्र महीने का रविवार से आगाज हुआ. इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ‘रमजान’ की बधाई दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान गरमागरम बहस की वीडियो वायरल है. अब इस वीडियो को अरबपति बिजनेसमैन और अमेरिकी सरकार में DOGE विभाग संभालने वाले एलन मस्क ने रीशेयर कर राष्ट्रपति ट्रंप को कमांडर-इन-चीफ लिखा है.

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में तीन अलग-अलग मामलों में 15 बांग्लादेशी घुसपैठियों और पांच भारतीय दलालों को हिरासत में लिया है. इस घटना में 13 बांग्लादेशी - तीन महिलाएं, तीन पुरुष और सात बच्चे - पकड़े गए.