Md Shadan Ayaz
भारत एक्सप्रेस
प्रदर्शन से 8 दिन पहले देना होगा नोटिस, सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी के इस फरमान पर भड़के छात्र
30 दिसंबर को जारी एक सर्कुलर में SPPU ने घोषणा की कि किसी भी बैठक, धरना, विरोध या इसी तरह के कार्यक्रमों के लिए आयोजन से आठ दिन पहले विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुमति लेनी होगी.
आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों को ओडिशा सरकार देगी 20000 पेंशन और मुफ्त मेडिकल सेवा
2 जनवरी को CM Mohan Charan Majhi ने आंतरिक सुरक्षा अधिनियम, भारत रक्षा नियम या भारत रक्षा और आंतरिक सुरक्षा नियम के तहत आपातकाल के दौरान गिरफ्तार और कैद किए गए लोगों के लिए मासिक पेंशन के प्रावधान की घोषणा की थी.
के टी रामा राव सहित 7 BRS नेताओं को पुलिस ने किया “हाउस अरेस्ट”, घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
BRS ने दावा किया कि पूर्व मंत्री रामा राव और हरीश राव को यहां उनके घरों पर नजरबंद कर दिया गया है. पार्टी ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी के कम से कम सात शीर्ष नेताओं को नजरबंद किया गया है, जिनमें KTR, हरीश राव और आरएस प्रवीण कुमार शामिल हैं.
अजीबोगरीब क्रेज: लंदन में माइनस 3 डिग्री तापमान में भी बिना पतलून के लोगों ने की मेट्रो यात्रा, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
दरअसल लंदनवासी रविवार को लंदन नो ट्यूब ट्रॉउजर डे (London Tube No Trouser Day) मना रहे थे. इस दिन मेट्रो, जिसे वहां ट्यूब कहा जाता है, पर बिना पतलून के यात्रा करने की परंपरा है. इसकी शुरूआत साल 2002 में हुई थी.
MP News: 4 बच्चे पैदा करने पर 1 लाख रुपये का पुरस्कार, युवा ब्राह्मण जोड़ों के लिए दर्जा प्राप्त राज्य कैबिनेट मंत्री की घोषणा
परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और MP सरकार से दर्जा प्राप्त राज्य कैबिनेट मंत्री पंडित विष्णु राजोरिया ने कहा कि चार बच्चों वाले जोड़ों को बोर्ड एक लाख रुपये का पुरस्कार देगा. चाहे मैं बोर्ड अध्यक्ष रहूं या नहीं, पुरस्कार दिया जाएगा.
Maha Kumbh में मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगाने पर विवाद, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पुरी ने कहा कि मुलायम सिंह की मूर्ति संतों को यह दिखाने के लिए लगाई गई है कि उन्होंने समुदाय के लोगों की "हत्या" की है.
केरल की एथलीट का 6 साल में 60 से अधिक लोगों ने किया बलात्कार, अब तक 28 गिरफ्तार
Pathanamthitta SP वीजी विनोद कुमार ने कहा कि 25 सदस्यीय पुलिस दल मामलों की जांच करेगा. दक्षिण क्षेत्र की DIG अजीता बेगम सुल्तान जांच की निगरानी करेंगी. उन्होंने कहा, "पुलिस घटना में दर्ज सभी मामलों में वैज्ञानिक साक्ष्य जमा कर रही है."
WAVE OTT पर फिल्म देख बोले नरेश वशिष्ठ- “जाइए, आप कहां जायेंगे” जैसी फिल्मों को सरकार को प्रोत्साहित करना चाहिए
वार्ता 24 मीडिया के चेयरमैन और एडिटर-इन- चीफ नरेश वशिष्ठ ने फिल्म के बारे में आगे कहा कि यह फिल्म प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया, मन की बात और स्वच्छता अभियान जैसे अभियानों को सशक्त करती है. सरकार को इस तरह की फिल्म को प्रोत्साहित करना चाहिए.
Delhi Assembly Election: संदीप दीक्षित ने कहा- CAG की रिपोर्ट ने केजरीवाल की असलियत सामने ला दी, जनता के 2,026 करोड़ रुपये का गबन किया
कैग की रिपोर्ट में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के शराब नीति में खामियां बताई गई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शराब नीति में अनियमितताओं की वजह से सरकारी खजाने को 2026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
Delhi Election: कांग्रेस का शिक्षित बेरोजगारों के लिए अप्रेंटिसशिप का वादा, हर महीने मिलेंगे 8,500 रुपये
सचिन पायलट ने कहा, "हम उन युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे जो किसी कंपनी, कारखाने या संगठन में अपना कौशल दिखा सकते हैं. उन्हें इन कंपनियों के माध्यम से पैसा मिलेगा. यह कोई ऐसी योजना नहीं है जिसके तहत घर बैठे पैसा मिल जाएगा."





