Md Shadan Ayaz
भारत एक्सप्रेस
NCB ने दिल्ली से कई सौ करोड़ की कोकिन पकड़ी, ऑस्ट्रेलिया भेजने की फिराक में था आरोपी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशा मुक्त भारत के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ड्रग रैकेट के खिलाफ अभियान बेरहमी से जारी रहेगा. एक ट्वीट में अमित शाह ने एक ही दिन में अवैध ड्रग रैकेट के खिलाफ लगातार दो बड़ी सफलताओं के लिए एनसीबी को बधाई दी.
भारत की 3.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हर पांच साल में दोगुनी होगी: विशेषज्ञ
मास्टरकार्ड के एशिया पैसिफिक के अध्यक्ष अरी सरकार ने इस बात को हाईलाइट किया कि भारत में मास्टरकार्ड की उपस्थिति देश के उपभोक्ता विकास को दर्शाती है. उन्होंने कहा, एक दशक पहले इस देश में 1.5 करोड़ कार्ड होल्डर थे जो आज 5.5 करोड़ हैं.
“शराबबंदी का मतलब है अधिकारियों के लिए मोटी कमाई”, जानिए पटना हाईकोर्ट ने आखिर ऐसा क्यों कहा
बिहार सरकार के शराबबंदी कानून पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि इस कानून ने शराब और अन्य प्रतिबंधित चीजों के अनधिकृत व्यापार को बढ़ावा दिया है और यह सरकारी अधिकारियों के लिए "मोटा पैसा" कमाने का एक साधन बन गया है.
दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ उठाए गए सख्त कदम: सभी गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने शुक्रवार सुबह 8 बजे से प्रदूषण को रोकने के लिए GRAP-3 नियम लागू करने का निर्णय लिया. GRAP-3 के प्रभावी होने के दौरान पुराने उत्सर्जन मानदंड के वाहनों को आवागमन की अनुमति नहीं है.
अमेरिका के इस राज्य में किराए पर घर लेना है सबसे महंगा, इतने लाख रुपये देना पड़ेगा महीने का किराया
एक रेंटल डाटा वेबसाइट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के टॉप 20 सबसे महंगे शहरों में से 18 शहर कैलिफोर्निया के हैं.
बम की सूचना के बाद कोलकाता जा रहे इंडिगो विमान की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई एयरपोर्ट को भी मिली धमकी
नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान की आपात लैंडिंग रायपुर एयरपोर्ट पर कराई गई. पायलट को विमान के क्रू से जानकारी मिली थी कि विमान में बम है. इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई गई.
पीएम मोदी को डोमिनिका ने अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने की घोषणा की
डोमिनिका राष्ट्रमंडल की अध्यक्ष महामहिम सिल्वेनी बर्टन आगामी भारत-कैरिकॉम (India-CARICOM) शिखर सम्मेलन के दौरान यह पुरस्कार प्रदान करेंगी.
जर्मनी के बाजार में एक व्यक्ति को हिंदू धर्म से जुड़ा रहस्यमयी कागज का टुकड़ा मिला, पता लगाने के लिए इंटरनेट से मांगी मदद
व्यक्ति ने Reddit पर अपनी पोस्ट में भारतीयों से यह पता लगाने में मदद मांगी कि यह क्या है. जिसके बाद भारतीय यूजर्स तुरंत आगे आए और जर्मन व्यक्ति की मदद करने के लिए पाठ का अनुवाद किया. अधिकांश यूजर्स ने पाठ को वाराणसी में छपे पंचांग से संबंधित बताया.
Uttar Pradesh: योगी सरकार का नया फैसला, शहरी क्षेत्रों में स्थित कृषि भूमि पर निर्माण से पहले एनओसी जरूरी
यूपी सरकार के प्रमुख सचिव आवास पी गुरुप्रसाद ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है. सरकारी आदेश में कहा गया है कि कृषि भूमि पर किसी भी तरह के निर्माण से पहले संबंधित विकास प्राधिकरण से एनओसी लेना अनिवार्य है. बिना अनुमति के निर्माण कार्य को तत्काल रोकने के आदेश भी दिए गए हैं.
Tamil Nadu: चप्पल से हुई पिटाई का बदला लेने के लिए ऑटोरिक्शा वाले ने महिला की चाकू मारकर कर दी हत्या
शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी सेकर पीड़िता गौरी से रंजिश रखता था. करीब 10 दिन पहले हुए झगड़े में महिला ने उसे चप्पल से थप्पड़ मारा था.




