Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेरिका के इस राज्य में किराए पर घर लेना है सबसे महंगा, इतने लाख रुपये देना पड़ेगा महीने का किराया

एक रेंटल डाटा वेबसाइट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के टॉप 20 सबसे महंगे शहरों में से 18 शहर कैलिफोर्निया के हैं.

प्रतीकात्मक फोटो.

सिंगल फैमिली को किराये पर घर देने कराने के मामले में अमेरिका के सबसे महंगे शहरों की सूची में कैलिफोर्निया (California) ने अपना दबदबा कायम रखा है. एक रेंटल डाटा वेबसाइट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश के टॉप 20 सबसे महंगे शहरों में से 18 शहर कैलिफोर्निया के हैं.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 2.5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सिंगल फैमिली को किराए के घर उपलब्ध कराने में 10 सबसे महंगे शहरों में से आठ कैलिफोर्निया के हैं.

सैन फ्रांसिस्को सबसे बड़ा महंगा शहर

हाल ही में रेंटोमीटर की ओर से जारी तीसरी तिमाही की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई. रिपोर्ट में कहा गया कि सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) ने सिंगल फैमिली को घर किराये पर देने के मामले में सबसे महंगे बड़े शहर के रूप में अपनी पोजिशन बरकरार रखी है. यहां साल की तीसरी तिमाही में किराए के घरों का औसत मासिक किराया 5,409 अमेरिकी डॉलर (लगभग 4.56 लाख रुपये) तक पहुंच गया है.

रिपोर्ट में 757 अमेरिकी शहरों में किराए के बाजारों का विश्लेषण किया गया है, जिसमें बताया गया है कि कैलिफोर्निया के किराये के बाजार की वृद्धि राष्ट्रीय रुझानों से कहीं ज्यादा है. जबकि नेशनल सिंगल फैमिली किराये की कीमतों में साल दर साल 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.


ये भी पढ़ें:  सिर्फ घरों को गिराने तक सीमित नहीं है Bulldozer बल्कि इन मामलों में भी आता है काम, जानें किराया और कीमत


कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा मार्केट का दबाव

रेंटल मार्केट का दबाव प्रमुख महानगरीय क्षेत्रों से आगे तक फैला हुआ है. मध्यम आकार के शहरों के मामले में कैलिफोर्निया सबसे ज्यादा है. यहां के 1 लाख से 2.5 लाख की आबादी वाले दस शहर शीर्ष पर हैं, जहां सिंगल फैमिली रेंटल सबसे अधिक है. इनमें हंटिंगटन बीच 5,724 डॉलर (लगभग 4.83 लाख रुपये) मासिक किराए के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital