Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Shailendra Verma




भारत एक्सप्रेस


काशी में जी-20 सदस्यों के विकासमंत्रियों की हो रही बैठक में हिस्सा लेने आए विदेशी प्रतिनिधि रविवार शाम को गंगा आरती में शामिल हुए.

धर्मांतरण मामले में अब महाराष्ट्र की मुंब्रा पुलिस गाजियाबाद पहुंची और यहां उसने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए हैं. गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी ने तीन दिन पहले ये बयान दिया था कि एक कॉलर ने उन्हें मुंब्रा में 300-400 लोगों के धर्मांतरण होने की सूचना दी है.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को फिरौती के एक मामले में साकेत कोर्ट ने रविवार को और तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. लॉरेंस बिश्नोई को 10 दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अदालत में पेश किया था.

चेन्नई के मूर मार्केट से तिरुवल्लुर जाने वाली एक उपनगरीय ट्रेन रविवार को तमिलनाडु के व्यासरपाडी रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई. अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर वाराणसी में आयोजित हो रही जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिए काशी पहुंचे हैं. यहां पर विदेश मंत्री चार दिनों तक रहेंगे.

नेपाल से अयोध्या लाई गई दो पवित्र शिलाओं को राम मंदिर परिसर में संरक्षित रखा जाएगा, लेकिन रामलला की मूर्ति बनाने में इनका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

दिल्ली में धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय मोहम्मद कलीम को गिरफ्तार किया है. कलीम पर आरोप है कि उसने जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था.

पंजाब की जनता पर भगवंत मान सरकार ने महंगाई के बोझ और भारी कर दिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

उत्तराखंड में सरकारी जमीनों और अन्य परिसंपत्तियों पर अतिक्रमण अब सेटेलाइट इमेज के जरिए भी चिन्हित किया जाएगा. इसके लिए आईटीडीए ने पोर्टल बनाने का काम शुरू कर दिया है.

केंद्र सरकार की तरफ से राज्यसभा में लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने महारैली का आयोजन किया.