Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Shailendra Verma




भारत एक्सप्रेस


अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है. वहीं रामलला की दिव्य मूर्ति भी तैयार की जा रही है. दूसरी तरफ रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी पूरी व्यवस्था की जा रही है.

समाजवादी पार्टी ने 2024 की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की राह पर चल निकले हैं. उन्होंने सीतापुर के नैमिषारण्य से चुनावी अभियान का आगाज करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र दिया.

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि विभाग से लम्बे समय से गायब और अन्य प्रदेशों में तैनात शिक्षकों को चिन्हित कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी.

मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाकर लोक सभा चुनाव की तैयारियों बीजेपी जुट गई है. इसी के मद्देनजर समाज के हर वर्ग को लुभाने को लेकर भाजपा ने शनिवार को देश के मिडिल क्लास को सरकार के कामों की याद दिलाते हुए दावा किया कि मोदी सरकार ने देश के …

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान के साथ रिश्ते को सामान्य बनाने के बारे में बयान दिया है. उन्होंने का कि, भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्ते कैसे सामान्य होंगे, ये जिम्मेदारी पाकिस्तान की है.

जी-20 देशों की सितंबर महीने में होने वाले शिखर सम्मेलन को लेकर भारत तैयारियों में जुटा हुआ है. जिसको लेकर केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये जी-20 शिखर सम्मेलन केवल इसके सदस्यों और राष्ट्रों के लिए है.

भारत और न्यूजीलैंड ने गुरुवार को नई दिल्ली में दोनों देशों के उद्योग संगठनों के साथ अपनी पहली गोलमेज संयुक्त बैठक की.

भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की नौसेनाओं ने ओमान की खाड़ी में दो दिवसीय समुद्री साझेदारी युद्धाभ्यास किया. समुद्री युद्धाभ्यास बीते बुधवार को शुरू होकर गुरुवार को समाप्त हुआ.

भारत से कनाडा पढ़ने के लिए गए 700 से ज्यादा भारतीय छात्र निर्वासन का सामना कर रहे हैं. कनाडा स्थित फ्रेंड्स ऑफ कनाडा एंड इंडिया फाउंडेशन मुसीबतों में फंसे छात्रों के समर्थन में उतर आया है.

एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के दो सदस्यों, कनाडा में रहने वाले अर्शदीप सिंह उर्फ ‘अर्श डल्ला’ और फिलिपींस में रह रहे मनप्रीत सिंह उर्फ ‘पीटा’ के सहयोगी को गिरफ्तार किया है.