Bharat Express DD Free Dish

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


Bihar News: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि 'मां दुर्गा कपूत को कभी आशीर्वाद नहीं देती'. उन्होंने बिहार चुनाव में नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में जीत की उम्मीद जताई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोश हशाना के अवसर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और वैश्विक यहूदी समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने इजरायल और दुनिया भर के यहूदियों को रोश हशाना की बधाई दी.

महाराष्ट्र के सपा नेता अबू आजमी ने नवरात्रि पर बयान दिया कि वे पूजा पंडालों में जाएंगे, लेकिन टीका और कलावा नहीं लगाएंगे. उन्होंने भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ विवादों में आ गई है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुंबई पुलिस से रणबीर कपूर, करण जौहर और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की है.

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर- बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने वनडे संन्यास वापस ले लिया है और पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल हो गए हैं. वह नामीबिया के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में भी खेलेंगे.

MP News: यह कार्रवाई छिंदवाड़ा की एक महिला की शिकायत पर की गई. इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है. वे इस मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है. भाजपा सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया कि इस दौरान मध्य प्रदेश में 'नमो वन' विकसित किया जाएगा.

इस वर्ष विजयदशमी के अवसर पर इंदौर में एक अनोखी पहल की गई है, जहाँ पारंपरिक रावण दहन की जगह महिला अपराधियों के पुतले जलाए जाएंगे. इसका उद्देश्य समाज में अपराध के प्रति सख्त संदेश देना और जागरूकता फैलाना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिख संगत के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने 'जोरे साहिब' के संरक्षण और सार्वजनिक प्रदर्शन के संबंध में मुलाकात की. इस ऐतिहासिक भेंट में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनके परिवार से जुड़ी इस विरासत की जानकारी दी और प्रधानमंत्री को सिफारिशें सौंपीं.

प्रसिद्ध गायिका हर्षदीप कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र मूल मंत्र 'इक ओंकार' सुनाया. यह मुलाकात उनकी 75वीं जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उनके निवास स्थान पर हुई.