Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मुंबई में आयोजित एक शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में एड शीरन और अरिजीत सिंह के हिट गीत 'सफायर' का आनंद लिया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली जल बोर्ड के 1816 करोड़ रुपए के कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने यमुना नदी की स्वच्छता को प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के स्नेहपूर्ण संदेश के लिए धन्यवाद दिया. पीएम मोदी ने कहा कि देश की सेवा करना और 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को पूरा करना उनके लिए सम्मान की बात है.

भारतीय वायुसेना ने 93वें वायुसेना दिवस पर डिनर मेन्यू में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को पेश किया. इस अनोखे मेन्यू ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.

NASA की चुप्पी ने 3I/ATLAS इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट को लेकर अफवाहों को जन्म दिया है. अमेरिकी सरकारी कामकाज बंद होने के कारण NASA ने अपनी वेबसाइट अपडेट भी रोक दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अंडरग्राउंड मेट्रो और तकनीकी शिक्षा परियोजनाओं का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में क्षेत्र को विकसित करेगा.

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत ने हरित हाइड्रोजन युग की शुरुआत कर दी है. देश का लक्ष्य 2030 तक 5 मिलियन मीट्रिक टन हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करना है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना आधिकारिक ईमेल एड्रेस बदलने की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब वे जीमेल के बजाय जोहो मेल का इस्तेमाल करेंगे.

Asia's largest tech event: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को यशोभूमि, नई दिल्ली में एशिया के सबसे बड़े दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 का उद्घाटन किया.

भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24 साल सत्ता में रहने पर बधाई दी. उन्होंने पश्चिम बंगाल में विपक्षी नेताओं पर हमला होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी.

Latest