Bharat Express DD Free Dish

PM मोदी के जन्मदिन पर श्रमिकों को 500 पालना देगी दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- हमारी सारी योजनाएं श्रमिकों के लिए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिविल लाइंस स्थित वीआर मेट्रोपॉलिटन में विश्वकर्मा पूजा उत्सव में श्रमिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि सरकार उनके कल्याण और बच्चों की शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

CM Rekha Gupta

रेखा गुप्ता, सीएम, दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित वीआर मेट्रोपॉलिटन में आयोजित विश्‍वकर्मा पूजा उत्सव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुईं. उन्होंने श्रमिकों को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कदम शहर के समावेशी विकास, कौशल सम्मान और श्रमिक कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने की प्रतिबद्धता को दोहराता है. दिल्ली में जितने भी श्रमिक हैं, हमारी सरकार उनके साथ खड़ी है. हमारी सारी योजनाएं उनके लिए चलाई जा रही हैं.

हमारी सरकार श्रमिकों और उनके बच्चों के साथ खड़ी है- रेखा गुप्ता

उन्होंने कहा कि हमारा प्रण है कि श्रमिकों के सिर पर छत हो, बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य की सुविधाएं उनको मिलें, और उनके बच्चों के लिए बेहतर से बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की जाए. हमारा संकल्प है कि गरीबों और श्रमिकों तक सारी योजनाओं का लाभ पहुंचे. आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने योजनाओं को केवल कागजों तक ही सुरक्षित रखा था, उन तक पहुंचने ही नहीं दिया. हम लोगों की सरकार उन सभी योजनाओं को पहुंचा रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार श्रमिकों के बच्चों को संभालने के लिए परिवार को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 500 पालना सेवा पखवाड़े के रूप में देगी. इसके बाद से महिलाओं को अपने बच्चों की चिंता नहीं होगी.

रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पहल ने न केवल कुशल श्रमिकों का सम्मान किया बल्कि यह भी प्रदर्शित किया कि सरकार और निजी क्षेत्र के बीच सहयोगी मॉडल किस तरह दीर्घकालिक सामाजिक और आर्थिक मूल्य प्रदान कर सकते हैं. आधारभूत संरचना विकास को सामाजिक उद्देश्यों के साथ जोड़कर, वीआर मेट्रोपॉलिटन उन परियोजनाओं का आदर्श बन सकता है जो विकास, समानता और सामुदायिक कल्याण के बीच संतुलन स्थापित करती हैं.

वोट चोरी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जन-जन के नेता है उनको वोट चोरी की आवश्यकता नहीं है. वह हमेशा जनकल्याण के बारे में सोचते हैं. उन्होंने लोकहित और देश को आगे बढ़ाने का काम किया है और वह आगे भी करते रहेंगे.

ये भी पढ़े: PM Modi 75th birthday: मध्यप्रदेश से देंगे विकास और सेवा का संदेश, धार में टेक्सटाइल पार्क का करेंगे शिलान्यास

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read