Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को और सुदृढ़ करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा में नवाचार और नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर बल दिया है. पीएम मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पुणे के मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन किया. इस वहां मौजूद लोगों को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्योहारों की खुशियां तब और बढ़ जाती हैं, जब जीवन में कोई नई सुविधा जुड़ती है.

लखनऊ के चर्चित डॉक्टर रमीजुद्दीन मामले में पुलिस पूछताछ और पीड़िता के बयान से कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं. दावा है कि आरोपी लड़कियों को प्रभावित करने के लिए मुर्गे के खून से प्रेम पत्र लिखता था.

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' के समापन समारोह में शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह उत्सव 1 नवंबर को शुरू हुआ था. समापन समारोह नवा रायपुर अटल नगर के राज्योत्सव मैदान में शाम 5.30 बजे आयोजित होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहुप्रतीक्षित पुणे मेट्रो लाइन-3 (मान-हिंजवडी से शिवाजीनगर) का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा अजीत पवार मुख्य अतिथियों के रूप में शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया गया है. उन्होंने मन और वाणी को संयमित कर सभी श्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त करने का संदेश दिया है.

विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के निदेशक प्रोफेसर जेफरी डी. सैक्स ने सोमवार को भारत और वैश्विक स्तर पर सतत विकास के क्षेत्र में अदाणी समूह तथा उसकी सामाजिक विकास संस्था अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने भाजपा द्वारा आयोजित 'महा पदयात्रा' का नेतृत्व करने के लिए हैदराबाद पहुंचने के तुरंत बाद पुराने शहर में स्थित इस मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की.

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग इस हादसे में झुलस गए हैं. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हैदराबाद दौरे से पहले शहर का सियासी माहौल गरमा गया है. हैदराबाद की सड़कों और चौराहों को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' नारे वाले पोस्टरों और बैनरों से सजा दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी का यह कार्यक्रम कांग्रेस और इंडिया गठबंधन द्वारा रामलीला मैदान में रविवार को की गई रैली के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.