Shreyansh Choubey
भारत एक्सप्रेस
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम
सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी सेवा क्षेत्रों में कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (सीएनएपी) सेवा लागू करने का निर्देश दिया है. इस सुविधा के तहत मोबाइल यूजर्स को इनकमिंग कॉल आने पर फोन नंबर के साथ कॉल करने वाले का नाम भी दिखाई देगा.
काम खत्म कर लौट रही थीं डॉक्टर साहिबा, सिरफिरे ने फेंका तेजाब; चौंकाने वाले खुलासे से पुलिस भी हैरान
बेगूसराय के हर्रख मोहल्ले में अस्पताल से घर लौट रही महिला डॉक्टर पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. हमले में डॉक्टर को मामूली चोटें आईं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर समस्तीपुर निवासी आरोपी गौतम झा को गिरफ्तार कर लिया है.
गुजरात में दौड़ेगी ग्रीन एनर्जी! Adani Group और CMA CGM की साझेदारी से सड़कों पर उतरेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक्स
गुजरात के वापी स्थित तुम्ब कंटेनर डिपो से अब इलेक्ट्रिक ट्रकों के जरिए कंटेनरों की डिलीवरी की जाएगी. अडानी लॉजिस्टिक्स और वैश्विक शिपिंग कंपनी CMA CGM ने इस पहल के लिए साझेदारी की है.
13 हजार पेन से बनाई मां दुर्गा की 5.5 फीट ऊंची प्रतिमा, अनोखी कलाकारी ने खींचा सबका ध्यान
कोलकाता में कलाकार चंदन नाथ साहा ने 13 हजार पेन और इतनी ही रिफिल की मदद से मां दुर्गा की 5.5 फीट ऊंची अनोखी प्रतिमा तैयार की. त्रियारा सम्मिलनी दुर्गा पूजा पंडाल में मुख्य प्रतिमा के पास स्थापित इस कलाकृति को विसर्जन के दौरान पानी में नहीं डुबोया गया.
लेह एयरपोर्ट से लेकर जांस्कर तक चमकेगा लद्दाख, पीएम मोदी करेंगे 3,350 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस अवसर पर वह कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे.
गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर एकजुट दिखा एनडीए, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- बैलेट हो या ईवीएम, कांग्रेस हारेगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान "गुजरात में बैलेट पेपर से वोटिंग हुई, कांग्रेस फिर भी हारी" पर बिहार और झारखंड के एनडीए नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. नेताओं ने गृह मंत्री के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.
राघोपुर नाव दुर्घटना पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- ‘संकट की इस घड़ी में संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ’
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में नाव दुर्घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश बच्चे हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और मातम का माहौल है.
दिसंबर में कनाडा जा सकते हैं पीएम मोदी, भारतीय समुदाय में उत्साह; व्यापार से सुरक्षा तक कई मुद्दों पर बनेगी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में प्रस्तावित कनाडा दौरे से भारत-कनाडा संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. कनाडा में भारत के उच्चायुक्त दिनेश के. पटनायक के मुताबिक, दोनों देश व्यापार, निवेश, सुरक्षा और रक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहे हैं.
मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला
दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे देने से इनकार करने पर एक पुलिसकर्मी उसकी दुकान से गैस सिलेंडर और ग्रिलर मशीन ले गया। दुकानदार का दावा है कि उसके पास एमसीडी का वैध लाइसेंस भी है.
दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे
दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. भारत एक्सप्रेस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने केशोपुर, जनकपुरी, रोहिणी, सोनिया विहार और मंगोलपुरी समेत कई इलाकों में अंडरकवर पड़ताल की.







